दरभंगा जिला स्वास्थ्य समिति व लिंक वर्कर स्कीम निर्देश की ओर से सिरनिया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकराहा मेंं सामान्य स्वास्थ्य व एचआईवी जाँच शिविर का आयोजन किया गया

जिसमें आए सभी लोगों का स्वास्थ्य जाँच डॉ मो॰ इरशाद ने किया। वहीं मेडिकल लैब टेक्नीशियन अकील अहमद और मुकेश कुमार ने 176 लोगों का एचआईवी जाँच किया। जाँच के बाद सभी लोगों को आवश्यक दवा भी दी गई।
इस मौके पर पारा चिकित्सा कर्मी सह मिडिया प्रभारी अकील अहमद ने लोगों को बताया कि एचआईवी एड्स एक प्रकार का संक्रमण रोग है, यह रोग संक्रमित इंजेक्शन के उपयोग करने से, संक्रमित गर्भवती माता से बच्चो को, संक्रमित व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से फैलता है। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे लोग जो बाहर से कमा कर आते हैं और अगर उन्हें वजन कम होता है नियमित रूप से पेट खराब होता है कमजोरी होता है तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर एचआईवी की जाँच जरूर कराऐं।
इस अवसर पर परामर्शी प्रभात कुमार, जोनल पर्यवेक्षक अर्चना कुमारी, एएनएम वीना कुमारी, लिंक वर्कर पवन रेखा, शिवनंदन कुमार आदि उपस्थित थे।
दरभंगा news24live Ajit kumar singh…
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal