Breaking News

सामाजिक सरोकार से संबद्ध एनएसएस युवाओं में दायित्वबोध उत्पन्न कर करता है उनका सर्वांगीण विकास- डा चौरसिया

सी एम कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस समारोह में 50 स्वयंसेवकों को दिए गए प्रमाण पत्र

एनएसएस : क्या, क्यों और कैसे” विषय पर प्रो विश्वनाथ झा, डा चौरसिया, अखिलेश तथा रितिका ने रखें विचार

एनएसएस के माध्यम से होता है छात्रों के व्यक्तित्व का विकास एवं चरित्र- निर्माण- प्रो विश्वनाथ

सामाजिक सरोकार से संबद्ध एनएसएस युवाओं में दायित्वबोध उत्पन्न कर करता है उनका सर्वांगीण विकास- डा चौरसिया

पीड़ित मानवता की सेवा करना ही एनएसएस का मुख्य उद्देश्य है। हम अपनी सेवा से पराए को भी अपना बना सकते हैं। एनएसएस के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास तथा उनके चरित्र का निर्माण होता है। उक्त बातें सी एम कॉलेज, दरभंगा के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में एनएसएस स्थापना दिवस के अवसर पर “एनएसएस : क्या, क्यों और कैसे” विषयक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने आवश्यक कर्तव्यों का पूर्णतः पालन करेंगे तथा नकारात्मक भावों का परित्याग कर सदा सकारात्मक बनकर समाजसेवा करेंगे।
मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय के पूर्व एनएसएस समन्वयक डा आर एन चौरसिया ने कहा कि सामाजिक सरोकार से संबद्ध एनएसएस युवाओं में दायित्वबोध उत्पन्न कर उनका सर्वांगीण विकास करता है। एनएसएस समाजसेवा के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व- विकास का महत्वपूर्ण जरिया है। यह शिक्षा का अभिन्न अंग है जो युवाओं को कुशल, आत्मविश्वासी व प्रेरक बनाता है। स्वयंसेवकों का सामाजीकरण में महत्वपूर्ण योगदान होता है।
विशिष्ट वक्ता के रूप में एनएसएस इकाई दो के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो अखिलेश राठौर ने कहा कि एनएसएस द्वारा छात्र समाज में सहयोग व नेतृत्व क्षमता के साथ कार्य करते हैं। एनएसएस का समतामूलक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।
विषय प्रवेश कराते हुए एनएसएस इकाई एक के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो रितिका मौर्या ने कहा कि एनएसएस युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करता है। स्वयंसेवकों के लिए समाज ही प्रयोगशाला है। वे समाज में जाकर उनकी समस्याओं से रूबरू होते हैं तथा उसका यथासंभव निदान भी करते हैं।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जबकि एनएसएस लक्ष्यगीत- उठें-उठें समाज के लिए उठें… का गायन एनएसएस पदाधिकारी प्रो रितिका मौर्या के नेतृत्व में खुल्द महफूज, नेहा तथा रोशनी कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में प्रो मीनू कुमारी,डा दिव्या शर्मा, अमरजीत, सत्यम, नारायण जी साहू, शिवम कुमार झा, नीली रानी व प्रिया कुमारी सहित 65 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग लेने वाले 50 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर बिहार राज्य एड्स कंट्रोल बोर्ड,पटना द्वारा एचआईवी/एड्स तथा रक्तदान जागरूकता अभियान में श्रेष्ठ कार्य हेतु महाविद्यालय को प्राप्त प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य को समर्पित किया गया,जबकि श्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में अमरजीत कुमार को भी समिति द्वारा प्रदत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राहुल प्रियदर्शी के संचालन में आयोजित समारोह में धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी पदाधिकारी डा शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …