Breaking News

दो दिन में करीब दो लाख बच्चों को दी गई पोलियो दवा की खुराक अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

दो दिन में करीब दो लाख बच्चों को दी गई पोलियो दवा की खुराक

-कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सुरक्षित रूप से पिलाया जा रहा ड्राप

दरभंगा ज़िला में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जा रही है। यह कार्यक्रम 26 से 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन में करीब दो लाख बच्चों को पोलियो ड्राप दिया गया है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर नौनिहालों को सुरक्षित रूप से दवा पिलाई जा रही है। इस दौरान संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मी व अभिभावकों को मास्क पहनने को कहा गया है। साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। डीआईओ डॉ एके मिश्रा ने कहा पोलियो अभियान सफलता से चलाया जा रहा है। बताया कि एक दिन छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत एक भी लक्षित बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है।

पोलियो अभियान में 646 सुपरवाइजर को लगाया गया
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ ए के मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 7,20,555 घरों में लगभग 6,70,000 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 1742 घर-घर टीम, 174 ट्रांजिट टीम, 50 मोबाइल टीम,646 सुपरवाइज़र को प्रशिक्षित कर लगाया गया है।135 सब डीपो बनाए गए हैं ,जहां से टीका कर्मी वैक्सीन एवं आइस पैक का उठाव तथा वापसी करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेगें।
दूसरा डोज़ देने के लिए कराया जा रहा सर्वे
डीआईओ ने कहा कोविड टीकाकरण से वंचित प्रथम डोज एवं दूसरे डोज जिनका 84 दिन पूर्ण हो गया है का पोलियो टीकाकर्मी घर-घर सर्वे करेंगे तथा पर्यवेक्षक संध्याकाल बैठक में प्रखंड को सूची शेयर करेंगे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक कोविड टीकाकरण से वंचित लोगों की सूची के मुताबिक उस क्षेत्र में कोविड टीकाकरण के दिन उन सबों का कोविड टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। कहा अभी पड़ोसी मुल्कों में पोलियो के केस पाए जा रहे हैं जिस कारण हम लोग को अपने सभी लक्षित बच्चों को पोलियो खुराक पिलाना अति आवश्यक है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …