Breaking News

सी एम कॉलेज परिसर में माय होम इंडिया संस्था ने किया वृक्षारोपण

सी एम कॉलेज परिसर में माय होम इंडिया संस्था ने किया वृक्षारोपण

मुख्य अतिथि के रूप में केयटी के विधायक डा मुरारी मोहन झा तथा प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने छात्रों को किया संबोधित

कार्यक्रम में माय होम इंडिया के सामाजिक कार्यों की हुई भूरी भूरी प्रशंसा
सी•एम काॅलेज,दरभंगा तथा माय होम इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में माय होम इंडिया के संस्थापक व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह आन्ध्र प्रदेश के सह प्रभारी सुनील देवधर के 56 वें जन्मदिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में केवटी विधायक डा•मुरारी मोहन झा तथा डा•विश्वनाथ झा, प्रधानाचार्य, सी एम कॉलेज, दरभंगा के नेतृत्व में आम, मोहोगनी और अर्जुन के आधे दर्जन पौधे लगाए गए।कार्यक्रम संयोजक सुधांशु शेखर व अन्य लोगों में अमरनाथ चौधरी,ज्ञान रंजन, अनिकेत, आशीष नितेश आदि सहित महाविद्यालय के अनेक कर्मी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ मुरारी मोहन झा ने सी एम कॉलेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चल रहे विभिन्न शैक्षणिक व सामाजिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि माय होम इंडिया एक सामाजिक संस्था है जो वृक्षारोपण, स्वच्छता सहित अनेक सराहनीय समाजोपयोगी कार्य कर रही है। प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने भी माय होम इंडिया के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए डॉ मुरारी मोहन झा को धन्यवाद दिया।

Check Also

12 जुलाई (शुक्रवार) को संयुक्त श्रम भवन में होगा जॉब कैम्प का आयोजन 

🔊 Listen to this 12 जुलाई (शुक्रवार) को संयुक्त श्रम भवन में होगा जॉब कैम्प …