Breaking News

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता फैला रहे वार्ड एटेंडेंट मिथुन मंडल

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता फैला रहे वार्ड एटेंडेंट मिथुन मंडल

•कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डीएमसीएच में कर रहे ड्यूटी
•बगैर मास्क पहने मरीज व परिजनों को नहीं देते विभाग में प्रवेश
•कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले मरीज व परिजनों को संक्रमण के प्रति करते सचेत

दरभंगा कोरोना काल में कुछ लोग संक्रमण के फैलाव को कम करने के लिए अपना सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं।डीएमसीएच में संक्रमण का मामला नहीं होने के बावजूद वायरस से बचाव के लिए जानकारी दे रहे हैं।वायरस से बचाव के लिए अभी भी मुहिम चला रहे हैं। साथ ही मास्क नहीं पहनने वालों को संक्रमण के प्रति सचेत भी कर रहे हैं।डीएमसीएच में कार्यरत वार्ड अटेंडेंट मिथुन मंडल कोरोना काल में संक्रमण को लेकर खुद भी सचेत हैं एवं दूसरों को भी जागरूक कर रहे हैं। खासकर विभिन्न विभागों में इलाज के लिए आने वाले मरीज़ व परिजनों को संक्रमण के खतरे के प्रति सचेत करना नहीं भूलते।मरीज व परिजनों को मास्क नहीं पहनने पर ज़रूर टोकते हैं। वार्ड में लोगों को सोशल डिस्टेंस के पालन को लेकर जानकारी देते हैं। इस दौरान अस्पताल कार्य अवधि में मिथुन खुद भी कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए सदैव मास्क पहनते हैं।पॉकेट में सैनिटाइजर भी रखते हैं।घर जाने पर परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनजर हाथ को साफ कर एवं कपड़े को बदल कर ही अंदर प्रवेश करते हैं। लिहाजा संक्रमण के दौर गुजरने के बावजूद महीनों से सुरक्षित रहकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं, जिसकी चर्चा पूरे अस्पताल परिसर में हो रही है।

बगैर मास्क पहने लोगों को जागरूक करना मेरा सामाजिक दायित्व:
मिथुन ने बताया कि फिलहाल संक्रमण का मामला नहीं है, फिर भी वह किसी भी मरीज व परिजनों को अस्पताल परिसर में बगैर मास्क पहने हुए देखते हैं तो, अंदर से एक आवाज आती है कि, उनको कोरोना के प्रति जरूर सचेत किया जाए। वह ऐसा करते भी हैं। मास्क नहीं पहने वाले लोगों को संक्रमण के प्रति सचेत करते हुए अस्पताल से मास्क मुहैया करवाते हैं। उसके बाद ही मरीज व परिजनों को वार्ड के अंदर प्रवेश करने को कहते हैं।इसके अलावा वार्ड में अनावश्यक भीड़ होने पर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग की भी जानकारी देते हैं| लोगों को वहां से भीड़ हटाने को कहते हैं।इसका असर भी नजर आ रहा है। अब पहले की अपेक्षा वार्ड में अधिकांश लोग मास्क पहने नजर आते हैं। मिथुन ने बताया कि सरकार ने लोगों को संक्रमण के प्रति सावधान रहने के लिए कई निर्देश दिए हैं।बताया यह हमारा सामाजिक दायित्व है कि हम कोरोना के प्रति खुद सतर्क रहें एवं दूसरों को भी कोरोना से बचाव के लिए सरकारी निर्देशों के बारे में बताएं। इसे लेकर सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है.ताकि हम कोरोना वायरस पर ज़ीत प्राप्त कर सकें।

संक्रमण कम होने के बावजूद नहीं बरत रहे लापरवाही:

वार्ड एटेंडेंट मिथुन की संक्रमण के प्रति संजीदगी चर्चा का विषय बना हुआ है।अभी भी लोगों को वायरस के फैलाव के मद्देनजर सावधान कर रहे हैं। संक्रमण का मामला नहीं होने के बावजूद लापरवाही नहीं बरत रहे हैं। साथ ही अस्पताल पहुँचने वालों को भी सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं। डॉकटर व अन्य कर्मी भी मिथुन के प्रयास की प्रशंसा करते हैं| डॉक्टरों का कहना है कि वार्ड में सभी मरीज मास्क में नजर आते हैं एवं परिजन भी अनावश्यक भीड़ से परहेज करते हैं। इसे लेकर मिथुन का किया गया प्रयास काफी सराहनीय है। इससे सभी लोगों को सीख लेनी चाहिए एवं कोरोना की लड़ाई में सभी लोगों को एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करनी चाहिए ताकि हम कोरोना वायरस को पराजित कर सकें।

•कोरोना से करें बचाव
हमेशा मास्क पहनें
•साथ मे सैनिटाइजर रखें
•लोगों से उचित दूरी बनाएं
•सदैव कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करें
•सन्देह होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में सम्पर्क करें

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …