Breaking News

गाँधी के सपनों का भारत के निर्माण हेतु ली गयी शपथ

गाँधी के सपनों का भारत के निर्माण हेतु ली गयी शपथ

दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय अवस्थित सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी।
जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने सर्वप्रथम गाँधी जी के सपनों का भारत के निर्माण हेतु अपना सार्थक योगदान करने की शपथ ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अपने संक्षिप्त संबोधन में गाँधी जी के सपनों का भारत निर्माण करने हेतु सभी को अपना-अपना योगदान करने की अपील की गयी।
उन्होंने गाँधी जी के आदर्श वाक्य को दुहराते हुए कहा कि *”मैं एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए काम करूँगा, जिसमें सबसे गरीब लोग भी यह महसूस करेंगे कि भारत उनका देश है, जिसके निर्माण में उनकी आवाज असरदार होगी। मैं ऐसे भारत के निर्माण के लिए काम करूँगा, जिसमें ऊंचे और नीचे वर्ग के लोग नहीं होंगे और जिसमें सभी संप्रदायों के लोग पूर्ण सामंजस्य के साथ सह सकेंगे। ऐसे भारत में अस्पृश्यता का अभिशाप या शराब और दूसरी नशीली चीजों के लिए कोई स्थान नहीं होगा। जिसमें स्त्रियों को पुरुषों के सामान अधिकार प्राप्त होगा। शेष सारी दुनिया के साथ हमारा संबंध शांति का होगा। हमें इस दिशा में निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। तभी उनका कल्याण हो सकेगा और तब जाकर सही मायने में गाँधी जी के सपनों का भारत निर्माण की बुनियाद पक्की होगी’’*
इसके बाद जिलाधिकारी एवं अन्य सभी पदाधिकारी/कर्मी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प माला अर्पित कर उनके चरणों में अपना श्रद्धा सुमन निवेदित किया गया।
तत्पश्चात् जिलाधिकारी एवं अन्य सभी पदाधिकारियों द्वारा लहेरियासराय टावर अवस्थित गाँधी जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबूराम, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी एवं अन्य पदाधिकारीगण व समाहरणालय के कर्मीगण उपस्थित थे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …