7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज
दरभंगा :—– लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज के निकट एक मोहल्ले में 7 वर्षीय बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म करने की कोशिश की।

मामले मे मौलागंज निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद अनवर के खिलाफ पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपित मोहल्ले में दुकान चलाता है, जहां पीड़िता बच्ची को खेलते हुए आरोपित ने देखा और घुमाने के उद्देश्य से उसे गोद में उठा लिया। कुछ देर बाद जब बच्ची वापस नहीं हुई, तो पीड़िता की मां खोजते हुए घर से बाहर निकली। इसी बीच उसके देवर ने बताया कि मोहम्मद अनवर बच्ची को लेकर मोहल्ले में गया है। पीछे से जब पीड़िता की मां अनवर के दुकान के पास पहुंची, तो दुकान अंदर से बंद था और अंदर बच्ची जोर-जोर से चिल्ला रही थी। काफी हल्ला करने के बावजूद भी आरोपित ने दुकान नहीं खोला। पीछे से परिवार के सदस्यों के पहुंचने पर दुकान का गेट तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला। उस दौरान बच्ची नग्न अवस्था में पाई गई। जिसे मां ने अपने साड़ी से बदन को ढ़क दिया। पूछताछ के दौरान बच्ची ने बताया कि उसे मोहम्मद अनवर ने चॉकलेट देकर दुकान के अंदर ले आया और सारा कपड़ा खोल दिया। गलत काम करने की ओर इशारा की। इस बात को लेकर जब अनवर पर आक्रोशित हुए तो उसने उल्टे ही पीड़िता के परिवार के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया और अपने सहयोगियों को घर पर भेज कर केस मुकदमा नहीं करने का धमकी दिलवाया। थानाध्यक्ष श्री हरिनारायण सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है ।
दरभंगा news 24 live Ajit kumar singh…
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal