अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी “अल्पसंख्यक विभाग” के नेशनल चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी “अल्पसंख्यक विभाग” के दरभंगा प्रमंडल अध्यक्ष डॉ जमाल हसन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दरभंगा टावर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि
अर्पित किया। महात्मा गांधी अमर रहे, महात्मा गांधी जिंदाबाद, नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद के नारों से दरभंगा टावर गूंज उठा। माल्यार्पण के पश्चात डॉ जमाल हसन ने कहा कि देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान महात्मा गांधी जी का है और उनके योगदान को इस देश की जनता कभी भूल नहीं सकती। बलिदान प्रेम त्याग अहिंसा की पहचान महात्मा गांधी है पर अफसोस की बात यह है कि देश की आजादी में अपना सब कुछ त्याग करने वाले महात्मा गांधी जी के हत्यारे आजाद भारत के पहले आतंकवादी नाथूराम गोडसे के भी कुछ समर्थक आज इस भारत देश में मौजूद है और ऐसे ही लोग इस देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं।
डॉ जमाल हसन ने कहा कि भारत देश में रहना होगा तो महात्मा गांधी जिंदाबाद कहना होगा और नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद कहना होगा।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में खुसरुल हसन, फैसल इमाम, रियाजुद्दीन, मोहम्मद नूर संजीत पासवान, सत्येंद्र ठाकुर, मोहम्मद असगर, विकी खान, मुस्ताक अहमद, मुस्तकीम अहमद, राजीव कुमार,मोहम्मद सोनू सहित सैंकड़ों लोग थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal