Breaking News

सी एम कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित दरभंगा से = ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

सी एम कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

प्रो विश्वनाथ झा ने अपने छोटे भाई एवं सीएम कॉलेज के पूर्व छात्र स्व. सोमनाथ झा की स्मृति में दिया 51,000 रुपये

पूर्व प्रधाचार्य डा कामेश्वर झा ने 51,100 तथा पूर्व प्राध्यापक डा मो मोहसिन ने दिया 25,000 रुपए का योगदान

31 अक्टूबर को 100 पूर्व छात्रों व शिक्षकों की एक बैठक कॉलेज परिसर में होगी आयोजित

एलुमिनाई मिट के अध्यक्ष प्रो विश्वनाथ झा, स्वागताध्यक्ष डा शंभू शरण सिंह तथा आयोजन- संयोजक डा चौरसिया बनाए गए

बैठक में एसोसिएशन हेतु मुख्य संरक्षक मंडल, विशिष्ट संरक्षक मंडल तथा सामान्य सदस्यता के मापदंड निर्धारित

सी एम कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक चेयरमैन सह प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, दरभंगा के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डा शंभू शरण सिंह, सचिव डा आर एन चौरसिया, कोषाध्यक्ष बिन्देश्वर यादव, सदस्य डा शैलेन्द्र श्रीवास्तव, प्रो संतोष दत्त झा, प्रतुल कुमार, डा मयंक श्रीवास्तव, डा जिया हैदर, डा मनोज कुमार झा व विपिन कुमार सिंह आदि उपस्थित हुए।
बैठक में प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने अपने छोटे भाई तथा सी एम कॉलेज के पूर्व छात्र स्व. सोमनाथ झा की स्मृति में ₹51,000 का चेक एसोसिएशन फंड में प्रदान किया। ज्ञातव्य है कि इससे पहले महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डा कामेश्वर झा ने ₹51,100 तथा पूर्व समाजशास्त्र- प्राध्यापक डा मो. मोहसिन ने ₹25,000 का सहयोग एसोसिएशन में प्रदान किया है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 31 अक्टूबर को महाविद्यालय के 100 पूर्व छात्रों और शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक सेमिनार हॉल में आयोजित की जाएगी। इस एलुमिनाई मीट के अध्यक्ष प्रो विश्वनाथ झा, स्वागताध्यक्ष डा शंभू शरण सिंह तथा आयोजन- संयोजक के रूप में डा आर एन चौरसिया मनोनीत किए गए। आयोजन समिति में कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त डा अशोक कुमार पोद्दार, डा मो. मोहसिन, प्रो वीणा ठाकुर तथा डा जिया हैदर आदि शामिल किए गए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय के वेबसाइट से जोड़कर सी एम कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन का वेबसाइट प्रारंभ किया जाएगा।
इस बैठक में सी एम कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्रों के संगठन हेतु मुख्य संरक्षक मंडल, विशिष्ट संरक्षक मंडल तथा सामान्य सदस्यता हेतु मापदंड निर्धारित किए गए। सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक के मुद्दों की जानकारी सचिव डा आर एन चौरसिया ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …