Breaking News

भाजपा -जदयू के खिलाफ आम लोगो मे काफी आक्रोश, राजद को जिताने की अपील

उपचुनाव में माले ने राजद को कुशेश्वरस्थान शीट पर समर्थन दिया।

भाजपा -जदयू के खिलाफ आम लोगो मे काफी आक्रोश, राजद को जिताने की अपील।

पार्टी नेता व कार्यकर्ता ने नामांकन कार्यक्रम में लिया भाग।

दरभंगा भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा व जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कुशेश्वरस्थान में होने जा रहे उपचुनाव में राजद को समर्थन देने की घोषणा की है।

नेता द्वय ने आज एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उपचुनाव में भाजपा-जदयू हराओ अभियान को गांव-गांव में संगठित कर दलित-गरीब- मजदूर- किसान , छात्र-नौजवान सहित सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एलजुत होकर कुशेश्वरस्थान में होने जा रहे उपचुनाव में राजद को जिताने की अपील किया है।

नेता द्वय ने कहा कि भाजपा-जदयू से बिहार व देश की जनता त्रस्त है। महगाई आसमान छू रही है। गैस सिलेंडर का दाम बढ़ गया हैं। पेट्रोल-डीजल का दाम लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ पीड़ितों को अभी तक राहत नही मिल पाया है। प्रत्येक साल भाजपा-जदयू द्वारा चुनाव के समय मे कुशेश्वरस्थान को बाढ़ से बचने की उपाय की घोषणा की जाती है। लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह सवाल कुशेश्वर स्थान में ही रह जाता है। जिसको लेकर वहां की जनता में काफी आक्रोश है। कुशेश्वर स्थान की जनता लगातार उपेक्षा की शिकार झेल रही है।

नेता द्वय में बताया कि राजद उम्मीदवार के नामांकन कार्यक्रम में भाकपा(माले) के नेता कार्यकर्ता भाग लेंगे। तथा भाजपा-जदयू हराओ – राजद जिताओ अभियान माले कार्यकर्ता गांव-गांव में चलाएंगे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …