श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति बालू घाट दरभंगा दुर्गा मंदिर के प्रांगण से संध्या में एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। आज के दिन पंचमी एवं षष्ठी दोनों पूजा

साथ साथ होने जा रही है। इस महान कलश शोभायात्रा में कुमारी कन्याओं ने भाग लेकर अति उत्साह के साथ माता रानी के बेल न्यौती के लिए बालू घाट दुर्गा मंदिर के प्रांगण से प्रस्थान किए। इस भव्य कलश शोभायात्रा में 300 से 350 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। इस भव्य कलश शोभायात्रा में बालू घाट दुर्गा मंदिर प्रांगण के जितने भी छोटे बड़े कार्यकर्ता गण पदाधिकारी गण थे। सभी ने इस महान भव्य कलश शोभायात्रा में भाग लिये। साथ ही साथ बच्चे, बुजुर्ग, महिला, पुरुष भी इस महान भव्य कलश शोभायात्रा में भागीदारी लिए। और कलश शोभायात्रा के साथ – साथ माता के जयकारे लगाते हुए। बालू घाट दुर्गा मंदिर के प्रांगण से होते हुए। पटेल चौक होते हुए। चैती दुर्गा पूजा मंदिर प्रांगण ,गायत्री मंदिर प्रांगण होते हुए। कबड़ाघाट पहुंच बेल न्यौती के पूजन में सहभागी बनकर इस महान कलश शोभा यात्रा की दृश्य को भक्तिमय बनाया। वही माता के जयकारे से चारों ओर माहौल भक्तिमय हो गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal