Breaking News

जिले के सभी 21 प्रखंड के पूजा पंडालों में बनाया गया टीकाकरण केंद्र ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

जिले के सभी 21 प्रखंड के पूजा पंडालों में बनाया गया टीकाकरण केंद्र
• सभी प्रखंडों में 9 टू 9 टीकाकरण केंद्र का होगा संचालन
• केयर इंडिया व स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से पूजा पंडालों में टीकाकरण सत्र स्थलों का संचालन
• दुर्गा पूजा को सार्थक बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल

मधुबनी राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिलेवासियों को दुर्गा पूजा पर विशेष तौफा दिया जा रहा है। अब उन्हें वैक्सीन लेने के लिए अलग से समय नहीं निकालना पड़ेगा। लोग पूजा-पंडालों में पूजा अर्चना और दर्शन के साथ साथ कोविड-19 का टीका भी ले सकते हैं। इसके लिए जिला स्वास्थ्य समिति ने जिले के सभी 21 प्रखंड के एक एक पूजा पंडालों मी टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था की गई है। जिनका संचालन सुबह 9 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक किया जा रहा है। यह व्यवस्था दशमी तक किया जाएगा। सोमवार को इन पंडालों में 869 लोगों को टीकाकरण किया गया। मेला घुमने आने वाले लोग टीकाकरण कराकर खुद और अपने परिवार तथा समाज के लोगो को सुरक्षित करने में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। केयर इंडिया के डीटीएल महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडालों में बनाये गये टीकाकरण केंद्र पर केयर इंडिया की टीम के द्वारा विशेष सहयोग किया गया है। टीकाकर्मी दल और वैक्सीन को छोड़कर सभी जिम्मेदारी केयर इंडिया की टीम को सौंपी गयी है। जिसके तहत केयर इंडिया के द्वारा वेरीफायर, कुर्सी, टेबल, पंडाल, लाइट की व्यवस्था किया गया है। इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी टीकाकरण केंद्रों को सुसज्जित किया गया है।

सभी प्रखंडों में 9 टू 9 टीकाकरण केंद्र की होगी व्यवस्था:

केयर इंडिया के डीटीएल महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया जिले के वाटसन स्कूल के तर्ज पर सभी प्रखंडों में 9 टू 9 टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था होगी। जिसके तहत जगह चिन्हित किया रहा है सत्र स्थल पर महिलाओं के लिए पिंक बूथ, दिव्यांगों के लिए ड्राइव एंड थ्रू कॉर्नर व सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा जहां अब तक टीके से वंचित लोगों का टीकाकरण किया जाएगा वहीं दूसरे डोज से वंचित लोगों का भी टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया सत्र आयोजन से संबंधित सूचना का स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार कराया जायेगा।

जिले में टीके लेने वाले की संख्या 24.35 लाख से अधिक:

जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया जिले में लगभग 32 लोगों को टीकाकरण करना है लक्ष्य के परिपेक्ष में अब तक 24,35,292 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिसमे प्रथम डोज लेने वाले की संख्या 19,02,902 तथा दूसरा डोस लेने वाले की संख्या 5,32,390 हो गई है। जिसमें 11,00,114 पुरुष व 13,34,628 महिला को टीकाकृत किया गया है। टीका लेने वाले में 20,92,950 लोगों को कोविशील्ड,3,42,342 को कोवैक्सिन लगाई गई है टीका लेने वालों में 18- 44 उम्र के 13,49,735 लोग 45 से 60 वर्ष के 5,59,279 लोग तथा 60 वर्ष से ऊपर के 5,26,258 लोगों को टीका लगाया गया है।

टीका लेकर त्यौहार मनाएं:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस.के. विश्वकर्मा ने कहा कि त्योहारों के रंग में संक्रमण दस्तक देकर फीका न कर दें। इसको ध्यान में रखते हुए इस बार विभाग ने पहल की है। पूजा पंडालों में टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है। जो भी व्यक्ति अभी तक टीकाकरण से वंचित हैं या दूसरा डोज नहीं ले पायें है उनसे अपील है कि टीकाकरण जरूर कराएं। टीका लेकर हीं त्योहार को मनाएं। दोनों डोज लेने के बाद आप सुरक्षित हो सकते हैं। वैक्सीन का दोनों डोज लेना आवश्यक है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …