Breaking News

हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस पूरी दुनियाभर मे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर बच्चों मे उत्साह बुजुर्गों की तैयारी पूरी

दरभंगा  हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस पूरी दुनियाभर मे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है मुस्लिम समाज के लोग इस दिन का इंतजार बङी बेसब्री से करते हैं। और यह एक खास पल होता है जिसमें सभी अपनी खुशी का इजहार एकसाथ करते हैं। जुलूस ए मोहम्मदी की तैयारी भी पहले से ही होती है और बारहवीं शरीफ ( बारह रबीउल अव्वल ) के मौका पर जगह जगह लोग जुलूस ए मोहम्मदी निकालते हैं। मंगलवार को क्षेत्र के बहुआरा बुजुर्ग गांव मे भी जुलूस ए मोहम्मदी निकालने को लेकर सोमवार की शाम तक सभी तैयारियां अंतिम चरणों पर थी। हरे हरे झंडे घरों पर लगाये जा रहे थे। मदरसा गूलशनॆ रजा गरीब नवाज , आचाद चौक , नूरी जमा मस्जिद , नूरी दरवाजा , सहित सभी गली और मुहल्ले की साफ सफाई चल रही थी। सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई भी यह खास मौका पर किया गया है। बच्चों मे इस त्यौहार को लेकर सबसे ज्यादा खुशी देखी जाती है क्योंकि उन्हें सबसे ज्यादा अवसर खुशी मनाने का प्राप्त होता है। नूरी जमा मस्जिद के इमाम कारी मो० नेमतुल्लाह रजवी ने मास्क सेनेटाईजर का उपयोग करने के साथ साथ कोविड नियमों को ध्यान मे रखते हुए सभी से इस त्यौहार को मनाने की अपील की। साथ ही साफ सफाई पर बल दिया।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …