Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज में 12वीं कक्षा का सेंट-अप परीक्षा एक नवंबर से

सीएम साइंस कॉलेज में 12वीं कक्षा का सेंट-अप परीक्षा एक नवंबर से

सीएम साइंस कॉलेज में अध्ययनरत बारहवीं कक्षा, सत्र: 2020-22 के छात्रों की सेंट-अप परीक्षा एक नवंबर से तीन नवंबर तक दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी. जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य डा प्रेम कुमार प्रसाद ने बताया कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क के रूप में 150 रूपये जमा करना अनिवार्य होगा. परीक्षा शुल्क 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच महाविद्यालय के आईएससी काउंटर पर जमा लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले छात्र-छात्राएं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाली इंटर की परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …