लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर दमन नहीं चलेगा-सीपीआई
दरभंगा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य सह किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मोदी-नीतीश की पुलिस सत्ता संरक्षण में लगातार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का दमन कर रही है। इसी कड़ी में एक नया मामला संज्ञान में आया है कि शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा को कोतवाली थाना में पदस्थापित दरोगा रेखा कुमारी ने झूठा मुकदमा कर दिया है और पत्रकार को बार-बार फोन कर धमकी भी देने का काम की है। यह निश्चित तौर पर चिंताजनक है। प्रशासन के द्वारा अगर पत्रकार को डराया और धमकाया जाएगा तो इस देश में लोकतंत्र बची नहीं सकता है। लोगों की आवाज सत्ता तक पहुंचाने के लिए पत्रकार ही एक महत्वपूर्ण वाहक है। अगर प्रशासन अपने इस पत्रकार विरोधी रवैया से बाज नहीं आएगी तो सीपीआई उग्र आंदोलन करने हेतु विवश होंगी। उन्होंने इस मामले में जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक को संज्ञान लेकर अपने स्तर से जांच कर पत्रकार सुभाष शर्मा पर हुए केस को खारिज करने की अपील किया। उक्त घटना की निंदा सीपीआई के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ मिश्र, अहमद अली तमन्ने, एआईवाईएफ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू मिश्रा, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, आनंद मोहन, शशि रंजन प्रताप सिंह आदि ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal