दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 में वर्षो से जल जमाव एवं नाले पर अतिक्रमण से परेशानी झेल रहे है। लोग इस समाधान को लेकर वार्ड संख्य 1 की जनता ने दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त से मिलने पहुँचे वही मोहम्मद अमजद उर्फ पप्पू खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ने अपनी समस्याओं का समाधान जल्द करने के उद्देश्य से नगर निगम पहुंचे वहा की स्थानीय महिला रुही खातून ने बताया की पिछले लगभग दो सालों से जल जमाव की समस्या से हमलोग परेशान हैं। ना कोई जनप्रतिनिधि ना ही प्रशासन के लोगों को इस पर ध्यान अभी तक नही गया है। न जाने इस समस्या को लेकर कितनी बार कई न्यूज़ चैनल पर दिखाई भी गयी लेकिन पदाधिकारी से लेकर आला अधिकारी तक के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही है। सड़क पर लगे गंदे पानी के कारण पैरों में जख्म से छाले हो गए हैं। गंदा और बदबूदार पानी लगातार लगे रहते हैं। जिस कारण स्थानीय लोग जल्दी अपने घरों से निकल नहीं पाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित होती हैं। बीमार लोगो को ईलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाना भी मुश्किल होता है। इसकी तत्काल व समुचित उपाय करने की मांग किया गया है। वहीं स्थानीय नाजरा खातून ने बताया के जब कोई बीमार हो तो वैसी स्थिति में मरीज को इलाज के लिए ले जाना बहुत परेशानी का सबब बन जाता है। मो अमजद खान उर्फ (पप्पू खान) ने बताया की लगभग 6 महीने से इसी तरह से जल जमाव की समस्या बनी रहती है। तो वही पिछले दो सालों से इस तरह की समस्या होने लगी हैं। इसका कारण नाले के पानी की निकासी के रास्ते को अतिक्रमण कर बंद किया जाना है। जिस कारण इस तरह की समस्या होने लगी है। पप्पू ने बताया की इससे पहले भी कई अधिकारियों व मेयर एसडीओ, बीडीओ, सीओ, व नगर आयुक्त को भी पत्र लिखकर वार्ड की जनता की ओर से इसकी जानकारी दिया गया है। लेकिन कोई समाधान नहीं होने पर एक बार फिर नगर आयुक्त से मिलकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था एवं समाधान को लेकर ज्ञापन दिया गया है। इसके बाद पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा की समस्याओं का उचित व जल्द समाधान हो जाता है तो ठीक नही तो वार्ड नंबर 1 की जनता खुद नगर निगम पर आंदोलन को बाध्य होंगी। नगर निगम परिसर में घेरा डालो ,डेरा डालो किया जाएगा। इस अवसर पर मो अनवर अली, मो फूलों, मो कुर्बान, मो कलाम, रुही खातून, नाजरा खातून ,राबिया खातून सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal