मिशन सुरक्षा ग्रह के तहत यूनिसेफ़, बिहार तथा बिहार सेवा समिति, दरभंगा के तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित
कोविड-19 एवं आपदाकाल में प्रभावी पत्रकारिता : बच्चों एवं महिलाओं के मुद्दे’ विषयक कार्यक्रम में शामिल हुए पत्रकार एवं छात्र-छात्राएं

कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाने तथा महिला जागरुकता लाने में पत्रकारों की भूमिका सराहनीय- सुमिता जायसवाल
कोरोना तथा आपदा-काल में समाज की रीढ़ मीडिया की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण- डा चौरसिया
मिशन सुरक्षाग्रह के तहत यूनिसेफ, बिहार तथा बिहार सेवा समिति, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में होटल रामा रेसीडेंसी, लहेरियासराय में “कोविड-19 एवं आपदा काल में प्रभारी पत्रकारिता : बच्चों व महिलाओं के मुद्दे” विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक स्थानीय पत्रकार तथा सी एम कॉलेज, दरभंगा के पत्रकारिता के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में सी एम कॉलेज के पत्रकारिता कोऑर्डिनेटर डा आर एन चौरसिया, मनीगाछी की सीडीपियो प्रियंका, कयोटी की राखी तथा घनश्यामपुर की प्रीति, बिहार सेवा समिति के सचिव विनोद कुमार, प्रोजेक्ट टीम लीडर डा श्याम कुमार सिंह, यूनिस की विन्सी थामस, अभिषेक आनंद, रिसॉर्ट फर्सन आनंद कुमार, यूनिफ से पटना के संचार विशेषज्ञ निपुण गुप्ता, यूनिफ दरभंगा के कोऑर्डिनेटर शोभा कुमारी, पत्रकार शशि मोहन भारद्वाज, नवीन श्रीवास्तव, गजेंद्र, राजू सिंह, पत्रकारिता के शिक्षक ललित कुमार झा, आकांशा निधि, प्राची पराशर, राहुल महतो, मो मोआज, नीरज कुमार, अमरजीत कुमा, आशीष रंजन, सत्यम कु., अजय कुमार, रवि शेखर, दीपशिखा, नजराना परवीन, कवि शंकर, राहुल प्रियदर्शी, मुशारीब अहमद तथा निवेदिता सहित 50 व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यशाला का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आगत अतिथियों एवं संसाधन सेवियों ने कार्यशाला के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला, वही प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तरी सहित अनेक दत्त कार्यों का संपादन किया।
वरिष्ठ पत्रकार सुमिता जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में पत्रकारों ने हर छोटी-बड़ी खबरों को प्रमुखता दी।कोविड-19 के अनुकूल व्यवहार अपनाने, बच्चों के प्रति कर्तव्य पालन एवं महिला जागरूकता लाने में पत्रकारों की भूमिका सराहनीय रही है। वे समाज को जगाने का भी सार्थक प्रयास करते हैं। आज मीडिया पर लोगों का अत्यधिक भरोसा है, जिनकी आपदाकाल में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।मीडिया को गलत सूचनाओं व धारणाओं का विखंडन करना चाहिए।
मुख्य वक्ता के रूप में सी एम कॉलेज के पत्रकारिता कोऑर्डिनेटर डा आर एन चोरसिया ने कहा कि पत्रकारिता समाज की रीढ़ है जो समाज और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है।मीडिया हमें सूचना, जागरुकता, मनोरंजन एवं सार्थक मत बनाने में मदद करता है। यह दबे- कुचले लोगों की आवाज है। इसकी आपदाकाल तथा कोरोना काल में भूमिका अत्यंत ही सराहनीय रही है।
रिसोर्स पर्सन आनंद कुमार ने मीडिया एथिक्स तथा फैक्ट चैटिंग के स्वरूप का वर्णन करते हुए बच्चों व महिलाओं पर रिपोर्टिं में वर्ती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से चर्चा की।
यूनिसेफ के राज्य मीडिया सलाहकार अभिषेक आनंद ने बिहार में बच्चों तथा किशोर-किशोरियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां, उनके स्रोत एवं रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता, आंकरों एवं सूचनाओं के इस्तमाल के महत्त्व पर व्याख्यान दिया।
अंत में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विषय से संबद्ध अनेक प्रश्नों को रखा, जिसका अतिथियों एवं साधनसेवियों ने संतोषजनक उत्तर देकर सभी शंकाओं का समाधान किया।
आगत अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन डा श्याम कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन यूनिसेफ़, दरभंगा की कोऑर्डिनेटर शोभा कुमारी ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal