दरभंगा डीएम त्यागराजन एसएम ने किये हराई तालाब का निरीक्षण

दरभंगा के हराई पोखर का निरीक्षण करने निकले दरभंगा जिला अधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने वहां पहुंच विधि व्यवस्था देखी जहां उन्होंने कहा कि हम लोग निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही साथ पोखर के किनारे बेरिकेडिंग का काम भी चल रहा है। यहाँ एनडीआरएफ की टीम के साथ गोताखोर एवं नाव की भी विशेष व्यवस्था इस छठ महापर्व में उन्होंने रहेंगे। वही छठ घाटों पर भी कोरोना टीकाकरण की भी रहेगी व्यवस्था इस निरीक्षण में दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती देवी खेड़िया नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा के साथ और भी पदाधिकारी गण मौजूद थे। उन्होंने भी कहा कि नगर निगम की ओर से निरीक्षण कार्य चल रहे हैं। जहां जहां कुछ कमी पाई गई है वहां कार्य करने के आदेश दे दिया गया है। साथ ही साथ लाइट की भी व्यवस्था एवं छठ व्रतियों के लिए कपड़े चेंज करने के रूम भी बनाए गए हैं। साथ ही साथ भीड़भाड़ को देखते हुए माइकिंग की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को कोई भी प्रकार की तकलीफ ना हो और सभी लोग इस महान छठ पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal