Breaking News

सज-धजकर तैयार हुआ बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर

सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर में चल रहा अखंड नवाह संकीर्तन

मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत विसौल टटुआर गांव में अवस्थित अति प्राचीन श्री श्री 108 बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में इन दिनों अखंड नवाह संकीर्तन चल रहा है। शुक्रवार को शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के कारण विसौल टटुआर गांव सहित आसपास के पड़ोसी गांवों ब्रह्मपुरा, चनौर, फूलवन, बघाँत, सखवार, राजे, बलौर, मकरंदा आदि का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष शम्भूनाथ झा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इस परिसर में लगातार 14वें वर्ष आयोजित अखंड नवाह संकीर्तन आगामी 13 नवम्बर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि संकीर्तन के प्रथम दिन सखबाड़ एंव फुलवन गाँव के कीर्तन मण्डली ने भाग लिया। जबकि दूसरे दिन ब्रह्मपुरा एवं राजे की कीर्तन मंडलियों ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। आयोजन को सफल बनाने मे गाँव के युवा मोनू, आशीष, हेंमत,राजा बाबू, आदि दिन रात लगे हुए हैं ।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …