सी एम साइंस कालेज में अवकाश के दिनों में भी जमा लिए जा रहे आईएससी के ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र
सी एम साइंस कालेज में अन्तर-स्नातक विज्ञान सत्र 2021-23 के छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र एवं शुल्क अवकाश के दिनों में भी महाविद्यालय के अन्तर स्नातक काउण्टर पर जमा लिया जा रहा है और यह व्यवस्था आगामी नौ नवम्बर तक जारी रहेगी. जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद ने बताया कि पंजीकरण प्रपत्र भरने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को पासपोर्ट आकार के दो फोटो, दसवीं के अंक पत्र की छाया प्रति, सीबीएसई एवं अन्य बोर्ड वाले छात्रों को प्रव्रजन प्रमाण पत्र की मूल प्रति अथवा डीजी लाकर से प्राप्त प्रमाण पत्र के साथ नामांकन रसीद लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश करते समय छात्र-छात्रओं को मास्क पहनना एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करना अनिवार्य है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal