Breaking News

एलुमनी एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में कई अहम निर्णय

एलुमनी एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में कई अहम निर्णय

एम एल एकेडमी एलुमनी एसोसिएशन की समीक्षा बैठक मंगलवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार, भारतीय पुलिस सेवा, भूतपूर्व महानिदेशक (आर पी एफ), की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चौथे एलुमनी मीट एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पूर्ववर्ती छात्र मेजर डा.पुलिन बी वर्मा, मनीष कुमार झा, संतोष कुमार झा, प्रवीण कुमार झा, राजेश कुमार झा, मुरारी मोहन आदि के प्रति विशेष आभार जताया गया. बैठक के दौरान कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोहने वाली जन्मजात दिव्यांग कलाकार राखी को मनीष कुमार झा द्वारा एसोसिएशन की तरफ से एवं राजेश कुमार उर्फ सोनू तथा नवनीत कुमार द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक मदद किया गया.
महासचिव मेजर डॉ पुलिन वी वर्मा के प्रस्ताव पर विद्यालय के क्रियाकलापों को जीवंत बनाने एवं इसकी नियमित अंतराल पर समीक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर कई कमेटियों का गठन किया गया. पूर्व छात्र मनीष कुमार झा 92 बैच को विद्यालय में नियमित अंतराल पर विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करने का जिम्मा दिया गया. साथ ही, बैठक में कई गणमान्य व्यक्तियों के अलावा श्री अंजनी कुमार झा, अनिता लाल, प्रवीण कुमार झा,संदीप कुमार, सत्य प्रकाश, डा आशा, डा नीरज प्रसाद, डा के पी सिंह एवं अन्य आदि उपस्थित हुए. इसके अलावा विनय कुमार, रबीन्द्र झा, निशिकांत आदि बैठक में आनलाइन उपस्थित रहे।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …