Breaking News

सी एम कॉलेज के आचार्य भास्कर को कुलाधिपति द्वारा सर्वोत्तम सांस्कृतिक छात्र के रूप में चयन

सी एम कॉलेज के आचार्य भास्कर को कुलाधिपति द्वारा सर्वोत्तम सांस्कृतिक छात्र के रूप में चयन

प्रधानाचार्य ने भास्कर को दुपट्टा,पुष्पगुच्छ दे, मिठाई खिलाकर महाविद्यालय की ओर से प्रसन्नता व्यक्त किया

प्रो एस पी सिंह का श्रेष्ठ कुलपति के रूप में तथा भास्कर का श्रेष्ठ छात्र के रूप में चयन हमारे लिए गौरव की बात- प्रो विश्वनाथ

सृजनात्मक व कलात्मक प्रवृत्ति युक्त सहज व सरल स्वभाव के भास्कर छात्रों के प्रेरक- डा चौरसिया

आचार्य भास्कर अनुशासित, आज्ञाकारी एवं प्रतिभाशाली छात्र- डा वीरेन्द्र सिंह
बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति के द्वारा सी एम कॉलेज, दरभंगा के बीसीए छात्र आचार्य भास्कर का श्रेष्ठ सांस्कृतिक छात्र के रूप में चयन पर महाविद्यालय परिवार के शिक्षक- कर्मचारियों एवं छात्र- छात्राओं के बीच हर्ष व्याप्त है। प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने महाविद्यालय में आचार्य भास्कर तथा उनके गुरु डा वीरेन्द्र नारायण सिंह को दुपट्टा, पुष्पगुच्छ प्रदान कर तथा मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। जहाँ डा वीरेंद्र नारायण सिंह, वर्सर डा आर एन चौरसिया, इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर सिंह, शिक्षक संघ के सचिव डा रूपेन्द्र झा, खेल उपपदाधिकारी प्रो अमृत कुमार झा, प्रधान सहायक विपिन कुमार सिंह, स्वयंसेवक अमरजीत कुमार, मो अफजल, बादशाहा, श्रीकांत कुमार, रवि रंजन कुमार, जीवछ कुमार मंडल, ईश्वर नारायण तथा वाजदा परवीण आदि उपस्थित थे।
प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने कहा कि कुलाधिपति द्वारा प्रो एस पी सिंह का बिहार के सर्वश्रेष्ठ कुलपति के रूप में तथा आचार्य भास्कर का श्रेष्ठ सांस्कृतिक छात्र के रूप में चयन हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कुलपति के सफल नेतृत्व- क्षमता तथा प्रबंध- कौशल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के छात्र जलते हुए दीप के समान देश-दुनिया में अपनी श्रेष्ठ प्रतिभा बिखेर रहे हैं। बच्चों की सफलता से उनके माता-पिता तथा शिक्षकों को अपार प्रसन्नता होती है। प्रधानाचार्य ने बिहार के श्रेष्ठ कुलपति के रूप में चयन हेतु विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए श्रेष्ठ छात्र चयन हेतु भास्कर को बधाई एवं शुभकामना प्रदान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भास्कर के गुरु डॉ वीरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह एक अनुशासित, आज्ञाकारी एवं अत्यंत प्रतिभाशाली छात्र है, जिसने क्षेत्रीय, प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त किया है। आज मुझे इसके गुरु होने पर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह अपने नाम के अनुरूप हमेशा प्रकाशमान रहता है।
डा आर एन चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि सृजनात्मक व कलात्मक प्रवृत्ति युक्त सहज और सरल स्वभाव के भास्कर सभी छात्रों के प्रेरक हैं। सांस्कृतिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में चयन न केवल इनके परिवार, बल्कि सी एम कॉलेज तथा सभी छात्रों के लिए प्रसन्नता एवं गर्व की बात है। 2019 में जी डी कॉलेज, बेगूसराय में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में सी एम कॉलेज के उपविजेता बनाने में भी भास्कर का महत्वपूर्ण योगदान रहा था।
इस अवसर पर आचार्य भास्कर ने कहा कि मेरी रुचि फाइन आर्ट में अत्यधिक रही है। मैं विशेष रूप से पेंटिंग, कॉलाज, कार्टून मेकिंग, इंस्टॉलेशन व मिथिला पेंटिंग आदि में रुचि रखता हूँ। साथ ही मैं रंगमंच एवं संगीत आदि से भी जुड़ा रहा हूं। यह सम्मान मेरे लिए भविष्य में प्रेरक सिद्ध होगा। यह उपलब्धि 2019 में हुई सभी गतिविधियों के आधार पर प्राप्त हुआ है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …