Breaking News

सी एम कॉलेज में संचालित अल्पसंख्यक कोचिंग के छात्रों के बीच नि:शुल्क पाठ्यसामग्री वितरित

सी एम कॉलेज में संचालित अल्पसंख्यक कोचिंग के छात्रों के बीच नि:शुल्क पाठ्यसामग्री वितरित

प्रतिभागी छात्र शिक्षकों के मार्गदर्शन में क्वेश्चन पैटर्न के अनुसार करें तैयारी- प्रो मुश्ताक

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र- छात्राएं मेहनती एवं प्रतिभाशाली- प्रो विश्वनाथ

सी एम कॉलेज, दरभंगा में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के स्वजन्य से संचालित सीटेट निःशुल्क कोचिंग सेंटर के सभी प्रतिभागियों के बीच निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो मुश्ताक अहमद ने स्वयं उपस्थित होकर छात्रों को प्रोत्साहित करते तथा कहा कि प्रतिभागी छात्र शिक्षकों के मार्गदर्शन में क्वेश्चन पैटर्न के अनुसार तैयारी करें तो सफलता निश्चित ही मिलेगी। उन्होंने छात्र- छात्राओं के सीटेट से संबंधित पुस्तकों का वितरण करते हुए छात्रों से सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कोचिंग के निदेशक के रूप में कुलसचिव ने सभी शिक्षकों की तारीफ करते हुए इस कोचिंग की उपलब्धियों को रेखांकित किया और कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी काफी संख्या में छात्र सीटेट में सफल होंगे।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र- छात्राएं मेहनती एवं प्रतिभाशाली हैं,जिनके सपनों को पूरा करने के लिए सी एम कॉलेज परिवार हमेशा तत्पर रहा है। इस कोचिंग से छात्रों को सफलता की मंजिल प्राप्त करना सुनिश्चित है।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, दरभंगा के सहायक निदेशक रिजवाना अहमद, विश्वविद्यालय उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो आफताब अशरफ, संस्कृत विभागाध्यक्ष डा आर एन चौरसिया,मोहम्मद रिजाउल्लाह, इरतजा अहमद, रियाज अहमद, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद सुहैल, रामप्रकाश मंडल, संजय सहनी तथा दिवाकर राम आदि सहित 80 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …