Breaking News

 बाल दिवस के अवसर पर एंबीशन क्लब, रामभद्रपुर के द्वारा ग्रामीण बच्चो के बीच कॉपी, कलम व चॉकलेट का वितरण किया गया।

बाल दिवस के अवसर पर एंबीशन क्लब, रामभद्रपुर के द्वारा ग्रामीण बच्चो के बीच कॉपी, कलम व चॉकलेट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामभद्रपुर पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर झा उर्फ कन्हाई झा उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुखिया चंद्रशेखर झा ने कहा कि जीवन की सभी अवस्थाओं में सबसे उत्तम अवस्था बाल अवस्था होती है इस समय खेलकूद एवं शैक्षणिक माहौल को सामंजस्य बिठाने के साथ जिस तरह से बच्चे अपने आप को ढाल लेते है हम सब हर पल इस मासूमियत भरे जीवन को पुनः जीना चाहते है। साथ ही उन्होंने एंबिशन क्लब को बच्चो के बीच निरंतर गतिविधियों को जारी रखने हेतु शुभकामनाए दी।
क्लब के संयोजक एवम् शिक्षक रामलखन झा ने कहा कि बच्चो के बीच निरंतर समय अंतराल पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चो के बीच की छुपी प्रतिभाओं को निखारने एवम् सही दिशा हेतु एंबिशन क्लब अग्रसर रहती है और आगे भी रहेगी।
ग्रामीण एवम् अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि बच्चो के साथ जुड़कर रहना पंडित नेहरू जी की जो ध्येय था हम सब निरंतर उस मार्ग पर चलने को प्रयासरत रहते है, बच्चो के साथ बिताए हरेक पल एक अलग ही आनंद दिलाता है साथ ही सभी बच्चो को उनके सुनहरे भविष्य हेतु शुभकामना भी दी एवम् आगामी दिनों में क्लब के द्वारा होने वाले प्रतियोगिताओं के लिए अभी से कमर कसने को सलाह दी।
इस अवसर पर अशोक झा, हरिकांत झा रंजीत झा, चंदन झा, भवानी झा, अमित झा, पंकज, पायल, शीलकांत झा, दीपक, सोनू, प्रिया, सिद्धांत, सिद्धार्थ, गुड़िया, दर्पण सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …