Breaking News

भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक कर जनराजनीतिक अभियान चलाने का फैसला

भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक कर जनराजनीतिक अभियान चलाने का फैसला

26 नवम्बर को प्रखण्ड पर धरना- बैद्यनाथ

दरभंगा  भाकपा माले जिलाकमिटी की बैठक जिला कार्यालय पर 16 नवम्बर को एक दिवसीय सम्पन्न हुई ।इसकी अध्यक्षता जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया । बैठक में निर्वाचित जिला परिषद रूही प्रवीण ,पंचायत समिति केशरी यादव ,पप्पू पासवान , मोसीना खातून ,दिनेश यादव की जीत पर बधाई दिया है और संजय चौपाल पर हमला को साजिश रचने वाले को कारवाई प्रतिवाद करने का आह्वान किया। बैठक से तय किया गया कि 26 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा(माले) किसान महासभा के तरफ से संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। और इसके माध्यम से किसान विरोधी तीन काला कानून को वापस लेने, सभी किसान-बटाईदार को फसल क्षति मुआवजा देने सहित अन्य मुद्दों को उठाया जाएगा।
बैठक में आर के सहनी, अभिषेक कुमार, अशोक पासवान, जंगी यादव, लक्ष्मी पासवान, प्रो कल्याण भारती, शनिचरी देवी, पप्पू पासवान, जंगी यादव, देवेंद्र कुमार, बैद्यनाथ यादव, भोला पासवान सहित कई लोग शामिल थे।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …