सीएम साइंस कॉलेज मे शोकसभा आयोजित

सीएम साइंस कॉलेज के सेवानिवृत्त दिनचर्या लिपिक उग्रनाथ मिश्र का बीते शनिवार को हृदयाघात से निधन हो गया. उनके निधन के उपरांत मंगलवार को महाविद्यालय में शोक सभा का आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें नेक दिल वाला कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताया. शोक सभा में उपस्थित शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. सभा में डॉ अभय सिंह, डॉ गिरींद्र मोहन मिश्रा, डॉ नेहा वर्मा, डॉ प्रणव चौधरी, डॉ सुजीत कुमार झा, कृष्ण कुमार चौधरी, शिव शंकर झा, प्रवीण कुमार झा, रोहित कुमार झा, लीला कुमारी, पवन कुमार ठाकुर, अनुपम कुमार झा, हरेंद्र कुमार झा, राधेश्याम झा, अनुराधा कुमारी, चंद्रकांत चौधरी, चेतकर झा, संतोष कुमार, जरीना खातून आदि उपस्थित हुए.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal