Breaking News

मिथिला गौरव सम्मान से सम्मानित हुई डॉ सुषमा झा

मिथिला गौरव सम्मान से सम्मानित हुई डॉ सुषमा झा

मैथिली मंच की लोकप्रिय गायिका डॉ सुषमा झा को मैथिली गीतों के पारंपरिक गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मंगलवार को मिथिला सर्वांगीण विकास संस्थान बेनीपट्टी के द्वारा मिथिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. संस्थान की ओर से उन्हें यह सम्मान जनकपुर नेपाल के सांसद सह पूर्व उप प्रधान मंत्री राजेंद्र महतो एवं बेनीपट्टी के विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा के हाथों प्रदान किया गया. गौरतलब है कि पारंपरिक गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हाई स्कूल की शिक्षिका डा सुषमा को इससे पहले मिथिला विभूति सम्मान, मिथिला रत्न सम्मान, कल्याण पथ सम्मान, कला सम्मान, मैथिली सेवी सम्मान आदि से सम्मानित किया जा चुका है।

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …