Breaking News

भव्य शोभा यात्रा से शुरू हुआ तीन दिवसीय 49वां मिथिला विभूति पर्व समारोह

भव्य शोभा यात्रा से शुरू हुआ तीन दिवसीय 49वां मिथिला विभूति पर्व समारोह

महाकवि विद्यापति के निर्वाण दिवस कार्तिक धवल त्रयोदशी के अवसर पर विद्यापति चौक स्थित महाकवि कोकिल विद्यापति की प्रतिमा पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू की अगुवाई में बिहार विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी के नेता डा मदन मोहन झा, केवटी के विधायक डा मुरारी मोहन झा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुरेंद्र प्रताप सिंह, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशिनाथ झा, पुर्व विधान पार्षद डा दिलीप कुमार चौधरी, मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकान्त झा, मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के संस्थापक पं अजय नाथ झा शास्त्री आदि द्वारा माल्यार्पण करने के उपरांत निकाली गई भव्य शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह की बुधवार को विधिवत शुरुआत हुई।
मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा, विद्यापति सेवा संस्थान के सचिव प्रो जीव कांत मिश्र, समारोह की आयोजन समिति के स्वागत अध्यक्ष प्रजेश कुमार झा, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, शोभा यात्रा प्रभारी विनोद कुमार झा, प्रो विजय कांत झा, संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, डॉ गणेश कांत झा, डॉ उदय कांत मिश्र, दुर्गानन्द झा, महानन्द ठाकुर, आशीष चौधरी, डॉ सुषमा झा, मुक्ति झा, दीपक कुमार झा, गंधर्व कुमार झा, मणिभूषण राजू, पुरूषोत्तम वत्स आदि ने भी महाकवि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोभायात्रा में भाग लिया।
मिथिला की गौरवशाली लोक परंपराओं को सहज रूप में दर्शाती मनोरम झांकियों के साथ सैकड़ों की संख्या में आम मैथिल एवं मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के अभियानी कदम से कदम मिलाकर इस शोभायात्रा में अपने गौरवशाली परंपरा की विशेषता का संदेश प्रसारित करने के साथ-साथ धरोहर लिपि मिथिलाक्षर को संरक्षित करने एवं व्यवहार में लाए जाने संबंधित नारे लगाते साथ चल रहे थे। मौके पर शोभा यात्रा संयोजक विनोद कुमार झा ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मिथिला व मैथिली की गौरवशाली परंपरा और धरोहर से आमजन को अवगत कराना है।
इस क्रम में शहर के लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं चौक चौराहों से होते हुए यह शोभायात्रा विद्यापति चौक पर पहुंची और विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे बढ़ी। इस दौरान मिथिला के महान विभूति पं सुरेन्द्र झा सुमन, पूर्व सांसद भोगेंद्र झा, महाराज महेश ठाकुर, महाराज रमेश्वर सिंह, ललित नारायण मिश्र, डाॅ भीमराव अंबेडकर, महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह, महाराज कामेश्वर सिंह,बाबा नागार्जुन एवं डाॅ ए सी रंजन आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने उपरांत मां श्यामा काली की पूजा अर्चना करने श्यामा मंदिर परिसर में एकत्रित हुई।
शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों मे मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के संरक्षक उग्रनाथ झा, विजयानंद, हरे कृष्ण झा, अजय कुमार झा, इन्द्रदेव चौधरी, सुप्रीया कुमारी, दयानाथ झा, विनय चन्द्र, जयपाल कुमार यादव, संतोष कुमार पासवान, राजेश कुमार चौधरी, आशुतोष चौधरी, जटा शंकर झा आदि कदम से कदम मिलाकर साथ बढ़ रहे थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …