Breaking News

हर घर दस्तक अभियान के तहत विगत तीन दिनों में 75 हजार लोगों को दिया गया कोरोना से बचाव का टीका

हर घर दस्तक अभियान के तहत विगत तीन दिनों में 75 हजार लोगों को दिया गया कोरोना से बचाव का टीका
टीका लेने से मना करने वालों को समझाने के लिये 54 रिफ्यूजल रिसपांस टीम कार्यरत

दरभंगा जिला में कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने के लिए 16 से 27 नवंबर तक ‘हर घर दस्तक अभियान की तहत टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत मोबाइल टीम लोगों के घर- घर जा कर छूटे हुए लाभार्थियों का टीकाकरण कर रहे हैँ. कर्मी 18 व उससे अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी लें रहे हैँ. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. ए. के. मिश्रा ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है. पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर इसे चलाया जाएगा. कहा कि घर- घर जाकर लोगों के टीकाकरण का अभियान विगत तीन दिनों से संचालित किया जा रहा है. हर घर दस्तक टीम घर- घर जाकर पात्र लोगों को कोविड-19 की पहली एवं दूसरी वैक्सीन दे रहे हैँ. रोजाना करीब 65 हजार परिवारों में जाकर टीकाकरण किया जा रहा है. इसके लिये 356 मोबाइल टीम बनायी गयी है. हर तीन टीम पर एक सुपरवाइजर को रखा गया है, जो मोबाइल टीम के कार्यों का अनुश्रवण करते हैँ. यह टीम रोजाना सुबह सात बजे संबंधित क्षेत्रों में बाइक से निकल जाते हैँ. सुबह आठ बजे से टीकाकरण कार्य शुरू कर दिया जाता है. मोबाइल टीम शाम छह बजे तक क्षेत्र भ्रमण करते हैँ. डीआईओ ने लोगों से समय पर कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लेने की अपील की है.
ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के जागरूकता के लिये लगाया गया रिफ्यूजल रिसपांस टीम
डीआइओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोग ऐसे है, जो टीकाकरण में कुछ खास दिलचस्पी नहीं ले रहे है. लिहाजा उनको वैक्सीनेशन की महत्ता समझाने के लिये रिफ्यूजल रिसपांस टीम कार्यरत है. विभागीय निर्देश पर जिला में 54 आरबीएसके टीम को इस कार्य में लगाया गया है. प्रत्येक टीम में तीन सदस्य हैं. इसमें एक चिकित्सक, एक एएनएम व एक फार्माशिष्ट शामिल हैं. टीम लोगों को टीकाकरण के लिये तैयार करती है. डीआइओ ने बताया कि ऐसे लोगों की संख्या काफी कम है.
प्रतिदिन करीब 35 हजार लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति के लिये घर- घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत मोटरसाइकिल पर एक वैक्सीनेटर व एक वैरिफायर को वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी दी गयी है. बताया गया कि रोजाना करीब 25 हजार लोगों को पहला व दूसरा डोज दिया जा रहा है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि विगत तीन दिनों में करीब 75 हजार लोगों को कोरोना से बचाव के लिये पहला व दूसरा डोज दिया गया है. विभाग की ओर से प्रत्येक टीम को एक सौ लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया है. इस प्रकार रोजाना करीब 35 हजार वैक्सीनेशन करने का टास्क मोबाइल टीम को दिया गया है. बता दें कि जिला के 27.70 लाख लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है. अब तक 74 प्रतिशत लोगों का पहला डोज पुरा हो चुका है. हर घर दस्तक अभियान के तहत मोबाइल टीम को लक्षित लोगों को पहला डोज पुरा करने का निर्देश दिया गया है.
जिला में 29.46 लाख लोगों को दिया गया कोरोना का टीका
विभागीय जानकारी के अनुसार अब तक जिला के 29 लाख 46 हजार 800 लोगों को पहला व दूसरा डोज दिया गया है. इसमें से 20 लाख 55 हजार 474 लाभार्थियों ने पहला डोज लिया है. वहीं आठ लाख 91 हजार 328 लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है. इसमे से 13 लाख 82 हजार 898 पुरूष व 15 लाख 63 हजार 302 महिला लाभार्थी शामिल है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …