Breaking News

अर्पण एवं काव्यार्पण का हुआ विमोचन

अर्पण एवं काव्यार्पण का हुआ विमोचन

 

दूसरे दिन के कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ मंजू चतुर्वेदी ने की. बतौर मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव उपस्थित हुए.कार्यक्रम में मैथिली भाषा साहित्य के क्षेत्र में डा फूलो पासवान एवं संस्कृत भाषा साहित्य के क्षेत्र में डॉक्टर चंद्र भूषण झा को मिथिला विभूति सम्मानोपाधि प्रदान की गई. कार्यक्रम में अमेरिका से आए कृषि वैज्ञानिक आकाश झा, अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार के रूप में ख्याति अर्जित करने वाली माला झा, रामकुमार झा, उदय शंकर मिश्र, राम नारायण झा आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कवि गोष्ठी से पहले संस्थान की मुख पत्रिका अर्पण एवं विगत वर्ष पढी गी एवं इस साल मंच से पढ़ी जाने वाली कविताओं के संग्रह काव्यार्पण का विमोचन किया गया. मौके पर संगोष्ठी पढे गये आलेखों को संग्रहित कर पुस्तक आकार में प्रकाशित कोरोना दोसर लहरिक प्रभाव के संपादक मणिकांत झा, अर्पण के संपादक डॉ महेंद्र नारायण राम, सह-संपादक प्रवीण कुमार झा एवं काव्यार्पण के संपादक सह कवि गोष्ठी प्रभारी हरिश्चंद्र हरित को संस्थान की ओर से स्मृति प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …