आम लोगों को खूब भाई मिथिला पेंटिंग की कलाकारी

किसी भी कला को निरूपित करने में कलाकार की भावना और अपनी कृति को लेकर उसके मन में उपजे भाव का विशेष महत्व होता है। उक्त बातें पीजी प्राचीन इतिहास के डा अयोध्या नाथ झा ने शुक्रवार को विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 49 वें मिथिला विभूति पर्व समारोह अंतर्गत मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते कही। उन्होंने कहा कि मिथिला की धरोहर कला को विकास की पटरी पर दौड़ने में यहां की नारी शक्ति का विशेष योगदान रहा है। इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है।
मौके पर अपने विचार रखते हुए एम एल एस एम कालेज की प्रधानाचार्य प्रो मंजू चतुर्वेदी ने कहा कि मिथिला चित्रकला के विभिन्न चित्रों की अपनी विशेषता है, जो जीवन के दर्शन से सहज रूप में जुड़ा होने के साथ ही वैज्ञानिक महत्व को भी प्रमाणित करती है। साहित्यकार हीरेन्द्र कुमार झा ने वर्ष 1934 के प्रलयंकारी भूकंप के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली मिथिला की लोक चित्रकला को आपदा को अवसर में तब्दील करने का सशक्त उदाहरण बताया। स्वागत अध्यक्ष प्रजेश कुमार झा ने मिथिला की सदियों पुरानी धरोहर कला को जीवंत बनाने में मैथिलानी के योगदान की चर्चा करते हुए इसकी सही तरीके से ब्रांडिंग करने के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।
मौके पर संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने मिथिला पेंटिंग को जनक जानकी की भूमि का सदियों पुराना हुनर बताते हुए इसकी जीआई टैगिंग किसी क्षेत्र विशेष के नाम पर किए जाने पर आपत्ति जताई। इसके साथ ही उन्होंने मिथिला को विभिन्न अंचलों के नाम से खंडित किए जाने को राजनीतिक साजिश करार देते हुए इसके विरुद्ध सभी मिथिला वासी को एकजुटता का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने मिथिला की चित्रकला को महिला सशक्तिकरण का आधार बताते हुए इस क्षेत्र में लगे लोगों से आत्मनिर्भरता के साथ नई दृष्टि लेकर क्रांति का बिगुल फूंकने का आह्वान किया ताकि इस धरोहर कला के बाजार पर बिचौलियों के प्रभाव को जड़ मूल से खत्म किया जा सके।
संस्थान के तकनीकी संयोजक आशीष चौधरी, पुरूषोत्तम वत्स एवं मणि भूषण राजू के संयुक्त संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में प्रो जीवकांत मिश्र, मणिकांत झा, प्रवीण कुमार झा , डाॅ गणेश कांत झा, पुरूषोत्तम वत्स, जयंती, प्रो चन्द्र शेखर झा बूढाभाई, विनोद कुमार झा, विद्या भूषण, अभिषेक झा, कल्याणी चौधरी आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं एवं बाल प्रतिभा को सम्मानित किया गया।
मिथिला लोक चित्रकला प्रतियोगिता 2021 के अंतर्गत परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा के तत्वाधान में मिथिला विभूति पर्व समारोह के तीसरे दिन किया गया।
इसमें सभी प्रतिभागियों का तैयार मिथिला पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई जिसे पांच सदस्य निर्णायक मंडल ने लगभग 160 प्रतिभागियों के बीच प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों की घोषणा की।
कला के विभिन्न क्षेत्र में करीब 160 व्यक्ति हुए सम्मानित
——–
कार्यक्रम में मिथिला कला सम्मान सहित कई क्षेत्र में लगभग 160 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें बाल कलाकार के रूप में भव्य यात्रा ट्विंकल जैन एवं प्रणाली झा को सम्मानित किया गया। वही मिथिला चित्रकला के क्षेत्र में सुधा मिश्रा, पूनम कुमारी, नीतू साह, कल्पना चौधरी, आमना परवीन को सम्मानित किया गया। सुजनी कला के क्षेत्र में पिंकी झा को सम्मानित किया गया कनिया पुतरा बनाने के क्षेत्र में प्रियंका कुमारी मिठ्ठी को सम्मानित किया गया। सिक्की कला के क्षेत्र में पूजा कुमारी को सम्मानित किया गया वहीं तकनीकी क्षेत्र में कुंदन राय को सम्मानित किया गया। जगमग मिथिला के क्षेत्र में कृष्णा मिश्र को, शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में सुहानी को, पत्रकारिता के क्षेत्र में रिया केडिया एवं समाज सेवा के क्षेत्र में रानी झा को सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में हीरेंद्र कुमार झा, शिवा कश्यप, अयोध्या नाथ झा, मुक्ति झा एवं श्री प्रजेश कुमार झा उपस्थित थे।
नटराज डांस एकेडमी की छात्राओं ने मचाई धूम
———
कार्यक्रम के दौरान नटराज डांस एकेडमी के छात्र- छात्राओं ने खूब प्रशंसा पाया है। प्रथम प्रस्तुति जय जय भैरवी से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस प्रस्तुत के दौरान प्रणाली झा को मिथिला कला सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मीनिया लघु मैथिली फिल्म के लिए भव्या झा एवं टिंकल जैन को बाल कलाकार के रूप में मिथिला कला सम्मान से सम्मानित किया । साथ ही सुश्री तनवी कुमारी को झिझिया मैथिली सिनेमा में कि गए उत्कृष्ट अभिनय के लिए मिथिला कला सम्मान से सम्मानित किया गया एवं संस्था की छात्रा सुहानी डोलिया को कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय गौरव प्राप्त करने के लिए मैथिली सम्मान से सम्मानित किया गया
सूची वंशिका केडिया को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिथिला सम्मान से सम्मानित किया गया । यह संपूर्ण कार्यक्रम श्री मोहित खंडेलवाल जी के संचालन एवं निर्देशन किया गया ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal