विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशानुसार अन्तर टेबुल टेनिस (पुo/मo) प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य डॉo प्रेम कुमार प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलानुशासक सह खेल पदाधिकारी डॉo अजय नाथ झा के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर विभाग, लo नाo मिo विoविo,आरo केo कॉलेज, मधुबनी, नागेन्द्र झा महिला कॉलेज, सीo एमo साइन्स कॉलेज एवं सीo एमo लॉo कॉलेज, दरभंगा के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 19 नवंबर से 21 नवंबर 2021 तक किया जाएगा। विजयी प्रतिभागियों के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 21 नवंबर 2021 के पूर्वाहन 11:30 बजे किया जाएगा। उदघाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत डॉo खालिद अनवर द्वारा एवं समारोह का सफल संचालन डॉo नेहा वर्मा द्वारा किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉo बैजनाथ चौधरी, रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रोo दिलीप कुमार चौधरी, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉo सतीश चंद्र झा,डॉo दिलीप झा, डॉo सत्येंद्र कुमार झा, डॉo सुजीत चौधरी,डॉo पूजा अग्रहरी,डॉo अजय कुमार ठाकुर, डॉo निधि झा, प्रधान सहायक श्री कृष्ण कुमार चौधरी, लेखपाल श्री शिवशंकर झा, श्री रोहित कुमार झा, श्री चेतकर झा, श्री राधेश्याम झा, श्री कुमार राजर्षी की सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन बर्सर डॉo अशोक कुमार झा के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal