Breaking News

सृष्टि फाउंडेशन के छात्राओं ने दी महिषासुर मर्दिनी की जीवन्त प्रस्तुति

सृष्टि फाउंडेशन के छात्राओं ने दी महिषासुर मर्दिनी की जीवन्त प्रस्तुति

मिथिला विभूति पर्व समारोह के समापन समारोह में सृष्टि फाउंडेशन के छात्राओं ने महिषासुर नामक राक्षस का वध करने के लिए प्रकट हुए आदिशक्ति की स्वरूप महिषासुरमर्दिनि देवी की मनमोहक जीवंत प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस नृत्य के माध्यम से राक्षस महिषासुर एक बार देवों पर विजय पाने के मन से आक्रमण कर दिया। जब देव उसे परास्त नहीं कर पाएं तो वे देवी आदिशक्ति के शरण में जाकर उनकी स्तुति करने लगें। फलस्वरूप देवी का एक दिव्य रूप प्रकट हुआ और उन्होंने असुरराज महिषासुर का वध कर देवों को भय मुक्त किया। तत्पश्चात देवताओं ने अयि गिरि नन्दिनी शैलसुते। की स्तुति से मां को प्रसन्न किया। सृष्टि फाउंडेशन के छात्रों ने माँ दुर्गा के नौ रूपों का बखान करते हुए सर्वप्रथम माँ दुर्गा के रूप मे श्रुति सिंह ने सभी को अपनी प्रस्तुति से आकर्षित किया, तो माँ दुर्गा के अन्य रूपो में विद्या कुमारी, पल्लवी झा , श्रेया झा, निरुपमा कुमारी, नंदनी खां ने दर्शकों में समां बांध दिया। इस नृत्य नाटिका के माध्यम से सृष्टि के बच्चों ने अपनी उत्कृष्टता से जनमानस को उस परिस्थिति से रूबरू कराया जब देवों के देव महादेव को जगजननी मां दुर्गा के काली स्वरूप को शांत करने के लिए भूमि पर लेटना पड़ा।इस प्रस्तुति पर दर्शकों के तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …