Breaking News

संगत कलाकारों ने भी खूब जमाया रंग

संगत कलाकारों ने भी खूब जमाया रंग

तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह के दौरान गायकों के साथ साथ संगत कलाकारों ने भी अपनी उंगली के जादू का जमकर जलवा बिखेरा. तबला पर पंडित रमेश मलिक, पंडित सुधीर कुमार मिश्र, हीरा कुमार झा, सुधांशु एवं कौशिक ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया. वहीं, नाल पर गोपाल, कमलेश एवं मुरारी ने अपनी उंगली का जादू खूब दिखाया. कैसियो पर इंद्रकांत झा, पप्पू मिश्रा, राम बहादुर यादव आदि दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बने. जबकि बैंजो पर शिवकुमार एक बार फिर से दर्शकों का मन मोहने में कामयाब रहे. पैड पर केशव, बिंदु एवं अजीत कुमार के प्रस्तुति की लोगों ने खूब सराहना की.

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …