Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन ने अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर मध्य विद्यालय किशनपुर में कराई लेख प्रतियोगिता, बच्चों ने लेख के माध्यम से बताया अधिकार,पुरस्कार का भी किया गया वितरण

बचपन बचाओ आंदोलन ने अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर मध्य विद्यालय किशनपुर में कराई लेख प्रतियोगिता, बच्चों ने लेख के माध्यम से बताया अधिकार,पुरस्कार का भी किया गया वितरण

सीतामढ़ी अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से सीतामढ़ी जिला के बथनाहा प्रखंड के किशनपुर गांव के मध्य विद्यालय में बाल अधिकार विषय पर लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित लेख प्रतियोगिता में एक सौ के करीब बच्चों ने भाग लेकर अपने अधिकारों को लेख के माध्यम से बताया। प्रतियोगिता में बाल समिति की सदस्य श्रेया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही दूसरा स्थान शिवम, तीसरा स्थान अभिषेक ,चौथा स्थान मंजीता एवं पांचवा स्थान चंदा ने प्राप्त किया। एक से पांच स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शिक्षक राजेश कुमार, गगन देव राम, सुनील कुमार, रेनू कुमारी , बाल शिक्षण संस्थान के निदेशक रोबिन कुमार एवं बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बाल समिति की सदस्य आठवीं कक्षा की छात्रा श्रेया कुमारी ने कहा की शिक्षा से वंचित किसी भी बच्चे को नहीं करना चाहिए । बाल विवाह एवं उन्हें बाल श्रम की कालिख में नहीं धकेलना चाहिए। बाल विवाह या उनसे बाल श्रम करवाना बाल अधिकार का हनन है। बच्चों के अधिकार की रक्षा के लिए हम सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करना चाहिए। लड़का- लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए बल्कि दोनों को शिक्षा ग्रहण कर उनके सपनों को साकार करने में मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर सभी ने बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त गांव बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर कर संकल्प लिया की अगर किसी भी बच्चों के साथ शोषण होता है तो उसकी शिकायत जिला प्रशासन एवं बचपन बचाओ आंदोलन से करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को कलम देकर गांव में शिक्षा का अलख जगाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि बाल श्रम व बाल विवाह मुक्त गांव की परिकल्पना साकार हो सके। गौरतलब है कि बचपन बचाओ आंदोलन के संस्थापक नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी बढ़ती बाल मजदूरी पर रोक लगाने के लिए नोबेल पुरस्‍कार विजेताओं और वैश्विक नेताओं के साथ मिलकर दुनिया की अमीर सरकारों से लगातार दुनिया के संसाधनों में बच्‍चों के फेयर शेयर की मांग कर रहे हैं।

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …