Breaking News

ABVP के द्वारा मगध विश्वविद्यालय के भ्रष्ट कुलपति प्रो राजेंद्र प्रसाद का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा द्वारा सी.एम. साइंस महाविद्यालय एवं सी.एम. महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर मगध विश्वविद्यालय के भ्रष्ट कुलपति प्रो राजेंद्र प्रसाद का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया…
मौके पर जिला संयोजक सह पूर्व विश्वविद्यालय छात्रसंघ महासचिव उत्सव पराशर ने कहा की मगध विश्वविद्यालय के कुलपति पर गलत तरीके से अवैध उगाही का आरोप जब सिद्ध हो गया है छापेमारी में विजिलेंस को करोड़ो की कैश एवं सम्पति मिला है जिसका पुष्टि भी उनके द्वारा की गई है फिर भी भ्रष्ट कुलपति पर कोई करवाई नही होना है हास्यास्पद लगता है।
सीएम कॉलेज छात्रसंघ निर्वतमान अध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया की बिहार के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है ऐसे में आरोप सिद्ध होने पर भी कारवाई नही होने से सभी भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ रहा है जिसे विद्यार्थी परिषद कभी बर्दाश नही करने वाला है। जिला एसफडी प्रमुख श्रीकांत कुमार एवं सीएम लॉ कॉलेज इकाई अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया की जब तक मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का निलंबन और उनकी गिरफ्तारी नही होती तब तक विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी।
मौके पर विश्वविद्यालय संगठन मंत्री दीपक कुमार मिश्र, प्रियांशु चौधरी ,रवि यादव, शशिभूषण कुमार, वागीश कुमार, आशीष कुमार, आनंद कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता एवम छात्र मौजूद थे।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …