अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सी एम कॉलेज इकाई के द्वारा सी एम कॉलेज प्रभारी श्रीकांत कुमार के नेतृत्व में सी एम कॉलेज के प्रधानाचार्य विश्वनाथ झा को कॉलेज परिसर में महिला सुरक्षाकर्मी तैनात करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सी एम कॉलेज इकाई के द्वारा विगत कुछ महीनो से कॉलेज प्रशासन को महिला सुरक्षाकर्मी तैनात करने को लेकर ज्ञापन दिया गया लेकिन अभी तक कॉलेज प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।इस मौके पर SFD जिला प्रमुख एबीवीपी के श्रीकान्त कुमार ने कहा कि सी एम कॉलेज में आए दिन हजारों छात्राओं मधुबनी, समस्तीपुर,जयनगर आदि स्थानों से आगमन कॉलेज परिसर में होती है लेकिन काउंटर से लेकर परिसर तक छात्राएं फैली हुई रहती है लेकिन छात्राओं कि सुरक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन मौन बैठी हुई रहती है।किसी कारण वश अगर छात्राओं को कॉलेज काम से काउंटर पर समय लगता है तो वो कॉलेज परिसर में खुद को अकेला महसूस करती है ।
इस मौके पर सी एम कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष कौशल कुमार झा ने कहा कि हमारी मांग है कि महिला सुरक्षाकर्मी जल्द से जल्द पूरी कि जाते ताकि कॉलेज परिसर में किसी प्रकार कि समस्या छात्राओं को ना हो।
वही सी एम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विश्वनाथ झा ने कहा कि ये मांग सहनिए हैं और जल्द से जल्द महिला सुरक्षाकर्मी तैनात किया जाएगा ऐसा उन्होंने आश्वासन दिया।
इस मौके पर सी एम कॉलेज इकाई अध्यक्ष आनंद कुमार महतो,माधव झा,मोहन कुमार ,आदि उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal