Breaking News

छात्राओं ने नामांकन शुल्क वापस करने को लेकर प्रभारी छात्र-कल्याण अध्यक्ष कॉलेज इंसपेक्टर सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।

पहले नामांकन करवाये छात्राओं से ले लिया गया नामांकन शुल्क बाद में कर दिया गया नामांकन मुफ्त- एमएसयू
शुल्क भर चुके छात्राओं ने कहा विश्वविद्यालय के खिलाफ करेंगे आंदोलन नहीं तो हमारा पैसा वापस करें।
प्रभारी छात्र कल्याण अध्यक्ष ने किया सकारात्मक पहल
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के छात्र नेता अमन सक्सेना के अगुवाई में पीजी सेकेंड सेमेस्टर के मनोविज्ञान की छात्राओं ने नामांकन शुल्क वापस करने को लेकर प्रभारी छात्र-कल्याण अध्यक्ष कॉलेज इंसपेक्टर सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा इस बाबत एमएसयू छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा सरकार के द्वारा एससी एसटी छात्रों तथा छात्राओं को मुफ्त शिक्षा का प्रावधान किया गया था लेकिन कॉलेज और डिपार्टमेंट के द्वारा लगातार छात्रों से परीक्षा फॉर्म और नामांकन के लिए पैसा लिया जाता आया हैं और इस वर्ष जो भी छात्रा शुरुवाती दिनों में अपना नामांकन पीजी सेकेंड सेमेस्टर में करवा लिया वैसे सभी छात्राओं से नामांकन शुल्क 2560 रुपया ले लिया गया और जो छात्राएं बाद में अपना नामांकन करवाया उनलोगो के लिए नामांकन मुफ्त कर दिया गया एक डिपार्टमेंट में एक सामान छात्रा के साथ दो अलग तरह की नीति ये कहा से सही हैं एक छात्रा जो समय अनुसार अपना नामांकन ले लेती उससे पैसा लिया जाता हैं और जो छात्रा बाद में अपना नामांकन लेती उससे शुल्क मुफ्त कर दिया जाता हैं एक सामान छात्राओं के साथ डिपार्टमेंट के द्वारा अलग अलग तरह का व्यवहार यह बिल्कुल सही नहीं हैं छात्राओं के मांग के लिए एमएसयू आंदोलन करने को तैयार हैं पीजी सेकेंड सेमेस्टर मनोविज्ञान की छात्रा अंशु कुमारी,कुमारी रानी,मोना कुमारी,फरीदा खातून,ज्योति कुमारी पूजा कुमारी आदि छात्राओं ने कहा छात्र जीवन में 2500 रुपया का महत्व बहुत ज्यादा होता हैं कुछ दिन पूर्व जब हमलोगो ने छात्र कल्याण अध्यक्ष विजय कुमार यादव से इस सम्बन्ध में वार्ता किया तो उन्होंने पैसा वापस करने से साफ मना कर दिया जिसके बाद हमलोगो को एक मात्र उम्मीद मिथिला स्टूडेंट यूनियन संगठन से रह गया हैं जो छात्रों के लिए संघर्ष करने के लिए हमेसा तैयार रहते हैं और आज भी हमलोगो के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा हैं अगर हम सभी लोगों का नामांकन के नाम पर लिया गया शुल्क वापस नहीं किया गया तो हमलोग आंदोलन भी करने को तैयार हैं एमएसयू संगठन के सदस्य विकाश चौधरी ने कहा प्रभारी छात्र कल्याण अध्यक्ष कॉलेज इंसपेक्टर सत्येंद्र कुमार के द्वारा हमलोगो को सकारात्मक पहल देखने को मिला हैं हालांकि 24 तारिक़ तक छात्र-कल्याण अध्यक्ष की छुट्टी पर रहने के कारण उनके द्वारा 24 नवम्बर तक समय माँगा हैं इस आसय छात्राओं की बात कुलपति और कुलसचिव तक पहुंचाने की बात उनके द्वारा कही गयी उन्होंने सहमति भी दिया की सभी छात्राओं का पैसा वापस किया जाना चाहिए इस बाबत ज्ञापन का प्रतिलिपि कुलपति और कुलसचिव को भी दे दिया गया हैं कहा अगर हमारी मांगो पर संज्ञान नहीं लिया जाता हैं सभी छात्राओं से नामांकन के नाम पर लिए गए शुल्क को वापस नहीं किया जाता हैं तो 25 तारिक़ से मिथिला स्टूडेंट यूनियन छात्राओं के समर्थन में आकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी पूर्णतः जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …