सामूहिक प्रयास से बाल शोषण मुक्त रुपौली गांव की परिकल्पना होगी साकार -सरपंच

सीतामढ़ी :- बचपन बचाओ आंदोलन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा बथनाहा प्रखंड के रुपौली गांव को बाल शोषण मुक्त गांव बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य की जा रही है ताकि बाल शोषण मुक्त गांव की परिकल्पना सरकार हो सके। इसी कड़ी में सोमवार को मध्य विद्यालय, रूपौली में स्कूली बच्चों को अपने आसपास के लोगों को बाल श्रम व बाल विवाह को रोकने एवं नशापान से होने वाले हानि के बारे में बताने के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान पंचायत के सरपंच दिनेश प्रसाद यादव, शिक्षक सत्यनारायण राय, पल्लवी प्रिया, वार्ड सदस्य अमन यादव, बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी के साथ बच्चों ने गांव को बाल श्रम , बाल विवाह व नशा मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया । सरपंच दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि हर परिवार में बच्चों की बात को लोग गंभीरता से लेते हैं इन्हीं बच्चों ने गांव को बाल श्रम, बाल विवाह और नशा मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया है । जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा की गई परिकल्पना को साकार करने के लिए जरूरी है कि ग्रामीण बाल शोषण मुक्त गांव बनाने में भरपूर सहयोग करें वार्ड स्तर पर गांव में बाल संरक्षण समिति की नियमित बैठक हेतु प्रक्रिया की जा रही है ताकि गांव में लोग बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि बिहार शराबमुक्ति के साथ नशामुक्त हो. बिहार के हर घर में खुशहाली हो, जागरूकता ही बदलाव की कुंजी है जागरूकता से नशा मुक्ति अभियान को सफलता मिलेगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal