राष्ट्रीय सेवा योजना चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय एवं मधुबनी लिटरेचर फेस्टिवल के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के कामेश्वर भवन में समारोह पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
। इस कार्यक्रम की शुरुआत विजय कुमार के एकल गायन से हुई, तत्पश्चात अंजलि चावला ने संस्कृत गीत एवं श्लोक प्रस्तुत किए, कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्नेहलता, कुमार हर्ष, प्रभात कुमार झा, मो. अरमान ने स्वरचित कविताएँ, रूपा, कोमल, स्नेहलता, रीना, प्रियांशु प्रिया ने झिझिया नृत्य, पंकज कुमार और रूपा कुमारी ने जट जटिन नृत्य, स्नेहलता ने गीत एवं फ़ाज़ला तरन्नुम, पंकज कुमार, विवेक कुमार, प्रभात कुमार झा, विजय कुमार, उज्ज्वल कुमार, स्नेहलता, रीना, अंजली चावला, प्रियांशु प्रिया ने समूह गान की प्रस्तुति दी। समस्त कार्यक्रम में तबला संगति सुमन कुमार द्वारा दी गई। स्नेहलता, फ़ाज़ला, जयश्री, कोमल एवं अभिलाषा ने अरिपन बनाया तथा कोमल, फ़ाज़ला, जयश्री और अभिलाषा ने मिथिला पेंटिंग बनाई।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों की रचनात्मकता में वृद्धि होती है और बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाने में सक्षम होते हैं। मधुबनी लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजन की प्रतिनिधि के रूप में पधारी श्रीमती स्नेहा प्रकाश ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि इन की प्रस्तुतियां किसी कार्यक्रम को विशिष्ट बनाने में सक्षम है और मिथिला पेंटिंग का अवलोकन करते हुए श्रीमती ठाकुर ने फ़ाज़ला तरन्नुम द्वारा बनाई गई अरिपन और मिथिला पेंटिंग की सराहना की इस बात का प्रतीक है कि कला किसी जाति धर्म भाषा क्षेत्र के बंधन से ऊपर है और यह सबों की साझी थाती होती है। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जी. एम. मिश्रा गणित विभाग के डॉ. अभय कुमार झा, डॉ. पी. के. चौधरी, प्रधान सहायक कृष्ण कुमार चौधरी, आइक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा, अनुपम कुमार, राजेश कुमार सिंह, जय नारायण यादव, ज्योति देवी, जरीना खातून सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal