Breaking News

 अभाविप के मिश्रटोला कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

अभाविप के मिश्रटोला कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रान्त सह मंत्री पूजा कश्यप ने बताया की अभाविप के गया का कार्यकर्त्ता सूरज कुमार द्वारा मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद पर गलत तरीके से एवं मनमानी रकम देकर परीक्षा का कॉपी ख़रीदने का आरोप पत्र लिखकर राजभवन एवं सरकार से शिकायत की थी एवं उसकी जांच करने की मांग की थी वर्तमान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेंद्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई थी जिसमे कुलपति को क्लीन चिट दे दिया गया था। पुनः सूरज कुमार द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में पिआइएल दायर कर जांच करने की मांग किये थे।जिसके आधार पर विजिलेंस द्वार जांच टीम गठित कर उनके कई ठिकानों पर छापा मारी गई थी जिसमे विदेशी मुद्रा सहित करोड़ो रूपये मीले थे लेकिन फिर भी अभी तक उनपर किसी प्रकार का करवाई नही होना ललित नारायण विश्वविद्यालय कुलपति सहित कइयों पर सवाल खड़ा होती है। मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का शीघ्र निलबंन एवं उनकी गिरफ्तारी हो अभाविप मांग करती हैं एवं उक्त भ्रष्ट कुलपति के निलबंन होने तक अभाविप आंदोलनरत रहेगी।
अभाविप के विभाग संयोजक सुमित सिंह ने बताया की बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में एक सिंडिकेट बनाकर विश्वविधलयों को लूटने का कार्य किया जा रहा है। इसमे राजभवन के भी कई लोग मिले हैं। हम सभी अभाविप कार्यकर्त्ता सरकार से मांग करते हैं की सभी विश्वविधालयों में जांच कमिटी गठित कर उसकी जांच कराई जाए एवं जो भी दोषी पाए जाएं उनको कड़ी सजा दी जाए तभी बिहार के विश्वविधालय जो दिन प्रतिदिन दिन चरमरा रही है उसमे सुधार आ सकता है।
अभाविप के जिला संयोजक सह पूर्व लनामिवि. छात्रसंघ महासचिव उत्सव परासर ने कहा की मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विश्वविधालय के कुलपती प्रो.कुद्दुस ने जो आरोप पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से ललित नारायण मिथिला विश्वविधालय के कुलपति पर आरोप लगा जो वित्तिय जांच करने की मांग की है वो जांच होनी चाहिए क्योंकि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति पर राजभवन द्वारा गठित जांच कमिटी की अध्यक्षता करते हुए उनको क्लीन चिट दिया था जो उनपर कई सवाल खड़ा करता है। ललित नारायण विश्वविधालय में भी कुलपति कॉपी-खरीद बिक्री का खेल कर रहे हैं जिसके वजह से स्नातक तृतीय खण्ड 2018-21 के छात्रों का रिज़ल्ट प्रकाशन में देरी हो रही है।जिसके वजह से हजारों छात्रो का भविष्य दांव पर लगा है।
प्रेस वार्ता में निर्वतमान ललित नारायण मिथिला विश्वविधालय छात्रसंघ के महासचिव प्रीति झा ने भी सम्बोधित किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …