Breaking News

सुबह का धूप सेवन बच्चों के लिए लाभदायक- डॉ ओम प्रकाश

सुबह का धूप सेवन बच्चों के लिए लाभदायक- डॉ ओम प्रकाश
-बच्चे को ज्यादा से ज्यादा 35-40 मिनट तक ही धूप में रखें
-बारिश के मौसम में धूप से बच्चे को बचाएं

दरभंगा  सर्दी के मौसम में धूप की अहमियत बढ़ जाती है। खासकर सुबह सुबह की धूप लोगों के लिए फायदेमंद होती है। साथ ही बच्चों के लिए गुणकारी माना जाता है। बड़ों के साथ-साथ नवजात बच्चों के लिए भी धूप फायदेमंद होता है। यही वजह है कि पुराने जमाने में दादी व नानी बच्चों को धूप में मालिश करती थीं। डॉक्टरों का मानना है कि सर्दियों के मौसम में नवजात बच्चों को गुनगुनी धूप में रखने से उन्हें विटामिन डी मिलता है और उन्हें काफी फायदा पहुंचता है। धूप का सेवन बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है।

ये हैं फायदे
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ओम प्रकाश के अनुसार धूप से शरीर को विटामिन डी मिलता है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चा धूप में एक घंटा जरूर खेले। अगर बच्चे में विटामिन डी की कमी होगी, तो दूध और पनीर के जरिये मिलने वाले कैल्सियम का फायदा उसकी हड्डियों तक नहीं जा पाएगा। इससे उसकी हड्डियों का विकास रुक जाएगा और वजन व लंबाई भी नहीं बढ़ेगी। ऐसे में जरूरी है कि बच्चे को रोजाना करीब 1 घंटे तक धूप में रखना चाहिए। हालांकि इस दौरान सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है। कभी भी तेज धूप में बच्चे को न बैठाएं। इसके अलावा सूरज के एकदम सामने भी बच्चों को न लिटाएं।

पीलिया में होता फायदा
डॉ ओम ने कहा आजकल नवजात बच्चों में पीलिया की दिक्कत ज्यादा हो रही है। इस समस्या से दूर रखने के लिए धूप काफी कारगर है। पीलिया से बचने के लिए बच्चे को रोज धूप में करीब आधे घंटे तक रखना चाहिए। हालांकि यहां भी इस बात का ध्यान रखें कि बच्चा धूप के सीधे संपर्क में न आए।
ठंड में सुबह की धूप बच्चों को लगाने से भी काफी फायदा होता है। यह न सिर्फ शरीर को गर्माहट देती है, बल्कि इससे शरीर में लचीलापन व स्फूर्ति भी आती है।  इसके साथ ही सुबह की ताजी धूप शरीर के किसी हिस्से पर बने फंगल इन्फेक्शन को दूर करने में भी कारगर है। यह बच्चे को संक्रमण से भी बचाता है। सुबह की धूप लगने से बच्चे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

इन बातों का रखें ध्यान
डॉ ओमप्रकाश ने कहा कुछ बातों को नजरअंदाज करने पर धूप फायदे के साथ-साथ  बच्चे को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ध्यान रखें कि बच्चे को ज्यादा से ज्यादा 35-40 मिनट तक ही धूप में रखें। धूप सुबह की लगाएं तो बेहतर। दोपहर के बाद की धूप का उतना फायदा नहीं होता। इसके अलावा बारिश के मौसम में धूप से बच्चे को बचाएं। दोपहर 12 से 3 बजे तक की धूप को बच्चे के सिर पर सीधा न पड़ने दें।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …