Breaking News

बाल शोषण की रोकथाम को सार्थक प्रयासों की जरूरत  विधायक

बाल शोषण की रोकथाम को सार्थक प्रयासों की जरूरत  विधायक

सीतामढ़ी जिला के बथनाहा के विधायक ई अनिल कुमार से नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की संगठन बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने मुलाकात कर बथनाहा प्रखंड के बच्चों कि शिक्षा और सुरक्षा हेतु संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया तथा विधायक से अनूठी पहल को सफल बनाने हेतु सहयोग की मांग की । विधायक श्री अनिल कुमार ने अनूठी पहल बताते हुए बच्चों के अधिकार के संरक्षण हेतु हर प्रकार के सहयोग करने की बात कही साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी को रोकने हेतु सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रखंड स्तर से लेकर वार्ड स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन हेतु बल दिया उन्होंने बाल शोषण की रोकथाम को सार्थक प्रयासों की जरूरत बताते हुए हर बच्चों को स्कूल से जोड़ने की दिशा में प्रयास और तेज करने के लिए कहे ।बचपन बचाओ आंदोलन की पहल पर बाल श्रम से बथनाहा प्रखंड के रूपौली एवं किशनपुर गांव के 6 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त अन्य राज्यों से करवाया गया है। संगठन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई इन गांव को बाल शोषण मुक्त गांव बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।ताकि अन्य कोई भी बच्चा बाल श्रम का शिकार ना हो सके गौरतलब है कि विधायक श्री अनिल कुमार बाल शोषण मुक्त गांव हेतु स्वयं आगामी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मौके पर शिक्षक रोबिन कुमार उपस्थित रहे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …