Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा इकाई द्वारा समाहरणालय के धरना स्थल पोलो मैदान पर एकदिवसीय धरना

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा इकाई द्वारा समाहरणालय के धरना स्थल पोलो मैदान पर एकदिवसीय धरना/प्रदर्शन किया गया।

धरना को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री पूजा कश्यप ने बताया की शिक्षा का मंदिर सरस्वती साधना का स्थल है लेकिन बिहार के सभी विश्वविधालयों को कुलपतियों द्वारा लक्ष्मी का पूजा स्थल बना दिया है आये दिन जिसप्रकार से बिहार के सभी विश्वविधालयों के कुलपतियों का काला करतूत उजागर हो रहा है वो चिंतनीय है हम बिहार सरकार से अविलम्ब सभी कुलपतियों की वित्तीय सम्पत्तियों की जांच करने का आग्रह करते हैं।
विभाग संयोजक सुमित सिंह ने बताया की ललित नारायण मिथिला विश्वविधालय के कुलपति का भी छुपा काला करतूत धीरे-धीरे खुल रहा है।उन्होंने टेंडर का खेल खेलकर बहुत सारे छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग में करवाये हुए हैं।
जिला संयोजक उत्सव परासर ने बताया की विश्वविधालय में बहुत सारे छात्र बड़ा संघर्ष से पढ़ते हैं।उनके गार्जियन ठेला चलाकर, रिक्शा चलाकर और कई तरह के मजदूरी कर अपने बच्चों का नामांकन विश्वविद्यालय में करवाते हैं लेकिन विश्वविधालयों को लूटने में लगे कुलपतियों द्वारा उनका सेशन लेट कर,रिजल्ट पेंडिंग करवाकर,ज्यादा पैसा के चक्कर में टेंडर का चक्कर फंसवा कर छात्रो के जीवन के साथ खेलते हैं इन भ्रस्ट कुलपतियों के खिलाफ अभाविप ने मोर्चा खोल लिया है मगध,मिथिला समेत सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति की वित्तीय अनियमितता की जांच की जाय।
धरना के बाद राजभवन के नाम 3 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया:–
1. मगध विश्वविद्यालय के कुलपति सहित निगरानी द्वारा अनुसंधान के क्रम में नामित अन्य कर्मियों पदाधिकारियों को अविलंब बर्खास्त किया जाए। इन के पद पर बने रहने से साक्ष्यों से छेड़छाड़ की प्रबल संभावना है, जिससे आगे जांच की दिशा एवं दशा प्रभावित हो सकती है।
2. शैक्षिक परिसर को कलंकित करने वाले लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए
3. बिहार के कमोवेश हर विश्वविद्यालय में इस प्रकार की वित्तीय अराजकता,अनियमितता की आशंका को देखते हुए किसी निष्पक्ष एजेंसी उसकी जांच की जिम्मा सौंपा।
धरना स्थल के कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मणिकांत ठाकुर ने किया। धरना स्थल में विश्विद्यालय संगठन मंत्री दीपक कुमार मिश्र, पूर्व छात्रसंघ महासचिब प्रीति झा, सुरज मिश्र, अंकुश कुमार झा, प्रियांशु कुमार,ज्ञान रंजन चौधरी, रवि यादव, नवनीत चौधरी, आशुतोष गौरव, हरिओम झा, मुकेश कुमार झा समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता उपास्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …