Breaking News

अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता 2021-22 का सी एम कॉलेज बना विजेता

अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता 2021-22 का सी एम कॉलेज बना विजेता

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने विजयी टीम के सदस्यों का मुंह मीठा कर किया अभिनंदन

सी एम कॉलेज के छात्र आरिफ कमाल को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का मिला पुरस्कार

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आर बी कॉलेज, दलसिंहसराय में आयोजित अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता 2021-22 का सी एम कॉलेज, दरभंगा विजेता बना। टीम लीडर डा शशांक शुक्ला के नेतृत्व में आयुष राज, आसिफ कमाल, ओम प्रकाश राणा, उल्लास भारती तथा गौरव भारद्वाज ने दिनांक 21 से 23 नवंबर, 2021 तक दलसिंहसराय में आयोजित उक्त प्रतियोगिता का विजेता बन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विजयी टीम के सभी सदस्यों, टीम मैनेजर डा शशांक शुक्ला, महाविद्यालय के खेल पदाधिकारी डा यादवेन्द्र सिंह व पीटीआई श्याम किशोर मंडल, वर्सर डा आर एन चौरसिया तथा परीक्षा नियंत्रक डा मयंक श्रीवास्तव आदि को प्रधानाचार्य ने मुंह मीठा कर प्रसन्नता व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने कहा कि सी एम कॉलेज के छात्र न केवल शैक्षणिक, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाजसेवा आदि में भी आगे आ रहे हैं। उन्होंने विजयी टीम को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि आपलोग इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़े और दूसरों के लिए प्रेरक बनें।
खेल पदाधिकारी डा यादवेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि हमारे छात्रों ने न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि यहां के छात्र आरिफ कमाल को सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाडी का भी पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्होंने महाविद्यालय में खेल के विकास हेतु समुचित ध्यान देने की बात कही।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …