Breaking News

शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आज से शुरू किया जाएगा कोरोना रोधी टीकाकरण

शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आज से शुरू किया जाएगा कोरोना रोधी टीकाकरण

•दो दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान के तहत दिव्यांग, गर्भवती व छूटे हुए लोगों को किया जाएगा टीकाकृत
•बेहतर कार्यन्वयन को ले आईसीडीएस के 29 डेटा ऑपरेटरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

दरभंगा  शहरी क्षेत्र में 26 एवं 27 नवम्बर को द्वितीय डोज के टीकाकरण को लेकर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर द्वितीय डोज देने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्र में 26 नवंबर को कुल 24 वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर तथा 27 नवंबर को शेष सभी वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ ए के मिश्रा ने बताया कि आईसीडीएस के स्हयोग से यह कार्यक्रम सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाया जाएगा। पहले दिन 26 को एक से 24 वार्ड तक एवं 27 नवंबर को शेष बचे हुए 25 से 48 वार्डों में यह अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। टीकाकरण अभियान के लिए संबंधित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर ली गई है। जो कल अपने अपने केंद्रों पर जाकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाएंगे। डीआईओ ने कहा कि टीकाकरण के लिए केंद्रों पर जिम्मेदारी निभाने वाले डेटा ऑपरेटर को गुरुवार को प्रशिक्षित किया जाएगा। उनको कोविन पोर्टल सॉफ्टवेयर की जानकारी दी जाएगी।

बेहतर प्रबंधन के लिए हर वार्ड में डॉक्टरों की होगी प्रतिनियुक्ति:
डीआईओ ने बताया कि कोरोना टीकाकरण अभियान के बेहतर कार्यन्वयन के लिए हर वार्ड में एक एक डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित टीकाकरण कार्यक्रम की देखरेख करेंगे। उनकी जिम्मेदारी होगी कि हर केंद्रों पर बेहतर से वैक्सीनेशन संचालित हो। वहां की व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या होने पर उसे दूर करें एवं भीड़भाड़ होने पर सभी को बेहतर रूप से टीकाकरण करने की जिम्मेदारी चिकित्सकों की होगी। सभी चिकित्सक अपने अपने वार्डो में सुपरवाइजर की भूमिका अदा करेंगे।

प्रत्येक केंद्रों में पर दो सौ लोगों को टीका देने का रखा लक्ष्य:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दो सौ लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए केंद्र के एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, डेटा ऑपरेटर एवं सुपरवाइजर को निर्देश दिए गए हैं। खासकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं, विकलांगों व छूटे हुए को टीकाकरण की जिम्मेदारी दी गई है। उनको घर घर जाकर टीका से वंचित लोगों को टीकाकरण केंद्रों पर लाने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा सके।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …