दरभंगा में पूर्ण तरीके से गौ हत्या बंद हो , गौ रक्षा प्रमुख राजीव प्रकाश मधुकर.

गौ रक्षा दल ,दरभंगा के जिला संयोजक राजीव प्रकाश “मधुकर” के नेतृत्व में कर्पूरी चौक पर दरभंगा जिले में अवैध रुप से चल रहे गौ हत्या,अवैध रूप से चल रहे ग़ैर अनुबंधित बूचडखानों को बंद करने,एवं लावारिस पशुओं के संरक्षण को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया !
इस धरना के माध्यम से गौ रक्षा प्रमुख राजीव प्रकाश मधुकर ने धरना को संबोधित करते हुए। कहा कि यहॉं नगर निगम प्रशासन के नाक के नीचे एवं निगम प्रशासन की मिलीभगत से अवैध रूप से ग़ैर लाइसेंसी बूचडखाना चल रहा है । एवं पहले यह कुछ क्षेत्रों तक सीमित था अब विगत वर्षों में इसका असीमित फैलाव हुआ है। जहॉं प्रतिदिन सैकडों की संख्या में पशु वध कर उसके मॉंस की खुलेआम बिक्री की जाती है। एवं आने जाने वाले हिंदु समाज की आस्था पर चोट पहुँचाया जाता है ,एवं प्रशासन मौन होकर यह तमाशा देख रही है। जबकि बिहार सरकार में ऐसे लोगो पर कठोर कारवाई का प्रावधान है ! आज एक दिवसीय धरना के माध्यम से सचेत किया गया है। की पूर्णतः गौ हत्या बंद हो अगर यदि नगर निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन इस पर संज्ञान नहीं लेती है तो विश्व हिन्दू परिषद् गौ रक्षा दल बजरंग दल सभी हिन्दू समाज को लेकर आगे आने वाले दिनों में सभी प्रखंडों पर धरना एवं सरक पर उग्र आंदोलन किया जायेगा।
वही आज के धरना का ज्ञापन कल दिनांक 27 -11-2021 को जिला अधिकारी महोदय नगर आयुक्त अनुमंडलीय पदाधिकारी एवं बिहार सरकार ज्ञांपन प्रतिमंडल के द्वारा सौंपा जायेगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर बिहार प्रान्त ग्राम प्रमुख दिलीप झा , विश्व हिन्दू परिषद् जिला सह मंत्री अभिषेक रंजन , पूर्व सहयोजक बजरंग दल अदित नारायण मन्ना , हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त मंत्री , बरुन झा , सोनू सेन , राकेश सिंह , विकाश मिश्रा , अशोक साहू , पप्पू चौधरी , नगर गौ रक्षा प्रमुख विजय सहनी , वार्ड 28 के सहयोजक शंकर , वार्ड 20 के सहयोजग बमबम , वार्ड 02 के सहयोजक विजय सह , अशोक श्रीवास्तव , बैद्यनाथ , अरुण महतो , अमित श्रीवास्तव , बबलू पँजियार , डेब्यू यादव , पिंटू गृह , जीत नारायण सिंह एवं 2 दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal