संविधान दिवस पर सीतामढ़ी जिला में एक हजार से अधिक बच्चों को पढ़ाया संविधान का पाठ और बताया उनके कर्तव्य और अधिकार

सीतामढ़ी:- नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी कि संगठन बचपन बचाओ आंदोलन एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के द्वारा देशभर के 20 राज्यों के 410 से अधिक जिलों में सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर बच्चों के साथ संविधान दिवस मनाया गया। सीतामढ़ी जिला में संगठन के द्वारा जिला के विभिन्न विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जिला के विभिन्न विद्यालयों के एक हजार से अधिक बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और अपने अधिकार और कर्तव्य पूरे करने की शपथ भी ली। संविधान दिवस के अवसर पर दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले वंचित से लेकर विशेषाधिकार सम्पन्न बच्चों तक को संविधान की प्रस्तावना का एक साथ मिल कर पाठ कराया गया।सर्वप्रथम जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक सोनी कुमारी के मार्गदर्शन में बाल गृह सीतामढ़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां बाल गृह अधीक्षक अभिषेक कुमार, सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ,अब्दुल मालिक खान के साथ बच्चों ने प्रस्तावना का पाठ किया।
कार्यक्रम बच्चों में संविधान में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित करने और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया गया। नई पीढ़ी को इस बात से अवगत कराया गया कि देश की एकता, अखंडता और गरिमा की हर हाल में रक्षा करनी है। आयोजन डुमरा प्रखंड के भवप्रसाद, राजोपट्टी, बरहरवा, लगमा, तलखापुर सहित जिला के विभिन्न विद्यालयों में की गई। इस अवसर पर बाल गृह अधीक्षक अभिषेक कुमार, मुकुंद चौधरी , अब्दुल मलिक खान , बाल शिक्षण संस्थान के निदेशक रोबिन कुमार ,प्रधानाध्यापक अशर्फी प्रसाद, शिक्षक धीरेंद्र ठाकुर ,लक्ष्मीकांत ठाकुर, राजेश कुमार , मो. जमी अख्तर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal