सीएम कॉलेज की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में संविधान दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
देश के हर नागरिक को समान अधिकार देकर सबको सामान नियमों में बांधता है संविधान- प्रो विश्वनाथ
क्विज प्रतियोगिता में आनंद कुमार- प्रथम तथा राहुल प्रियदर्शी व अमन कुमार झा ने पाया द्वितीय स्थान
विश्व का सर्वाधिक वृहद भारतीय संविधान की प्रस्तावना ही उसकी आत्मा एवं सार तत्त्व- डा चौरसिया
प्रधानाचार्य ने लोगों को दिलाई संविधान की शपथ, जबकि प्रो अखिलेश राठौर ने भिलाई नशा मुक्ति की शपथ

सी एम कॉलेज, दरभंगा की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में आज संविधान दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य को प्रो विश्वनाथ झा ने कहा कि देश के हर नागरिक को समान अधिकार देकर सबको समान नियमों में बांधने वाला भारतीय संविधान ही है।
मुख्य वक्ता के रूप में डा आर एन चौरसिया ने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना ही उसकी आत्मा एवं सार तत्व है। भारत प्रजातंत्र की जननी है। यह विश्व का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है, जिसे प्रजातंत्र की प्रयोगशाला भी कहा जाता है। आज विश्व में प्रजातांत्रिक शासन पद्धति सर्वाधिक लोकप्रिय एवं विस्तृत रूप में हमारे सामने उपस्थित है। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डा आलोक रंजन आदि ने भी संबोधित किया। प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई, जबकि नशा उन्मूलन दिवस के अवसर पर एनएसएस पदाधिकारी प्रो अखिलेश राठौर ने नशा पान करने का शपथ दिलाया।
क्विज प्रतियोगिता में कुल 65 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बाद में सम्मानित किया जाएगा। एनएसएस इकाई दो के पदाधिकारी प्रो अखिलेश राठौर के संचालन में आयोजित उद्घाटन सत्र में आगत अतिथियों का स्वागत एनएसएस इकाई 1 के पदाधिकारी प्रो रितिका मौर्या ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal