नहीं रहे क्लासिकल संगीत के गुरु “संगीत माधव” पं हरिद्वार प्रसाद खण्डेलवाल ,संगीत प्रेमियों में शोक

दरभंगा: जाने-माने शास्त्रीय गायक “संगीत माधव” पंडित हरिद्वार प्रसाद खण्डेलवाल नहीं रहे.उनका दरभंगा के जुड़ावन सिंह मोहल्ले में निधन हो गया है.वह 69 वर्ष के थे.उनका जन्म 10 जनवरी 1952 को हुआ था.उन्होंने शनिवार की सुबह आखिरी सांस ली.वे दो तीन दिनों से बीमार थे. वे मिथिला क्षेत्र के प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत के जानकार व गायकों में से एक थे.उनके असमय निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी.खण्डेलवाल अपने जमाने के मिथिला विश्वविद्यालय के संगीत विभाग से स्नातकोत्तर में गोल्डमेडलिस्ट रहे.हिंदुस्तानी क्लासिकल संगीत और मैथिली लोक संगीत और गायन पर इन का पकड़ जबरदस्त था.इन्होंने विद्यापति स्वरांजली नाम से पुस्तक भी लिखी जो काफी लोकप्रिय हुई.इनकी संगीत की काबलियत पर इन्हें संगीत माधव का सम्मान भी मिला.खण्डेलवाल संगीत और गायन के क्षेत्र में पूरे देश में मिथिला और दरभंगा का खूब मान बढ़ाया.वे अपने जुड़ावन सिंह मोहल्ले स्थित आवास पर गुरुकुल भी चलाते थे.जहां से ज्ञान लेकर उनके शिष्य पूरे देश में नाम कमा रहे है.
मैथिली फिल्म अकादमी के संयोजक शशि मोहन भारद्वाज व बरुन कुमार झा ने इनके असमय निधन को मिथिला और संगीत के लिए अपूरणीय क्षति बताया.उन्होंने कहा कि पं हरिद्वार प्रसाद खण्डेलवाल आज नहीं है लेकिन अपने पीछे पूरे देश में संगीत की एक लंबी विरासत हजारों शिष्यों के रूप में छोड़ गए है जो उनके गायकी की अलग परम्परा को आगे बढ़ाएगी.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal